विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs PAK: ओली रॉबिन्सन और जोश टंग के 'पंजे' में फंसा पाकिस्तान, पहले ही दिन ताश के पत्तों की तरह ढह गई टीम

Updated: Thu, 20 Aug 2026 10:19 AM (IST)

इंग्‍लैंड दौरे पर गई पाकिस्‍तान टीम पहले टेस्‍ट के पहले दिन ओली रॉबिन्सन और जोश टंग के 'पंजे' में फंस गई।

ओली रॉबिन्सन और जोश टंग

ओली रॉबिन्सन और जोश टंग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड दौरे पर गई पाकिस्‍तान टीम पहले टेस्‍ट के पहले दिन ओली रॉबिन्सन और जोश टंग के 'पंजे' में फंस गई। इस जोड़ी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान टीम पहली पारी में 171 रन पर सिमट गई। पहले दिन स्‍टंप तक इंग्‍लैंड ने पहली पारी में 2 विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी 59 रन पीछे है।

ओली रॉबिन्सन ने इतिहास रचा

पाकिस्‍तान की शुरुआत खराब रही और मैच की पहली गेंद पर ही ओली रॉबिन्सन ने अजान ओवैस को LBW आउट किया। इसके साथ ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज का टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाया हो।

इससे पहले पूर्व भारतीय कप्‍तान कपिल देव ने यह कारनामा किया था। कपिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 1983 में खेलते हुए पहली गेंद पर मोहसिन खान का विकेट अपने नाम किया था।

 

 

शफीक ने लगाया अर्धशतक

पाकिस्‍तान टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। अब्दुल्ला शफीक इकलौते बल्‍लेबाज थे, जिन्‍होंने अर्धशतक लगाया। शफीक ने 104 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा इमाम उल हक ने 42 रन बनाए। बाबर आजम की गैरमौजूदगी में कप्‍तानी कर रहे सलमान आगा ने 21 रन की पारी खेली। साथ ही विकेटकीपर मोहम्‍मद रिजवान ने 12 रनों का योगदान दिया। ओली रॉबिन्सन ने 18 ओवर गेंदबाजी की और 51 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं जोश टंग ने 9.1 किए और 46 रन खर्च कर 5 सफलताएं प्राप्‍त कीं।

कप्‍तान रूट क्रीज पर

पहली पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड की शुरुआत औसत रही। बेन डकेट और एमिलियो गे ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। 9वें ओवर में मोहम्मद अब्बास ने डकेट (15) का विकेट चटकाया। अगले ही ओवर में मोहम्‍मद अली ने एमिलियो को पवेलियन भेजा। जॉर्डन कॉक्स 23 और कप्‍तान जो रूट 37 रन बनाकर नाबाद हैं।

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: ओली रॉबिन्सन ने 149 साल के टेस्ट इतिहास को पलटा, कपिल देव वाला कारनामा दोहराया

यह भी पढ़ें- कम होने का नाम नहीं ले रही हैं इंग्लैंड की मुसीबतें, स्टोक्स और एटकिंसन के बाद एक और दिग्गज हुआ बाहर