Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    29 रनों पर गिरे 8 विकेट फिर भी छह रनों से फाइनल जीत गई टीम, क्रिकेट में गेंदबाजों का ऐसा कमाल नहीं देखा होगा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:25 AM (IST)

    क्रिकेट में आमतौर पर आपने रनों की बारिश सुनी होगी, लेकिन ग्लोबल सुपर लीग के फाइनल में विकेटों की बारिश हुई है। ऐसी बारिश जहां एक भी टीम 100 रनों के आस ...और पढ़ें

    गयाना अमेजन वॉरियर्स बनी विजेता

    गयाना अमेजन वॉरियर्स बनी विजेता

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कौन कहता है क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल बन गया है? जब गेंदबाज छाते हैं तो फिर किसी भी बल्लेबाज की नहीं चलती। फिर लगती है सिर्फ विकेटों की झड़ी। यकीन न हो तो ग्लोबल सुपर लीग में गयाना अमेजन वॉरियर्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्नस का फाइनल मुकाबला देख लीजिए। यहां दोनों टीमें 100 रन भी बना पाईं।

    गयाना ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 85 रनों पर ही ढेर हो गई। ये स्कोर देख लग रहा होगा कि सैन फ्रांसिस्को की टीम आसानी से जीत गई होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं फ्रांसिस्को की टीम 79 रनों पर ही ढेर हो गई और छह रनों से मैच हार गई। इसी के साथ गयाना की टीम ने खिताब अपने नाम किया।

    29 रनों पर खोए विकेट

    इस मैच में गयाना की टीम ने हर वो काम किया जिससे हैरानी हो जाए। पहले धड़ाधड़ अपने विकेट खो दिए। 29 रनों पर ही टीम ने अपने आठ विकेट गंवा दिए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज (8), शिमरॉन हेटमायर (4), रोवमैन पावेल (2) जैसे तूफानी बल्लेबाज पवेलियन में बैठ गए थे। यहां से तो 50 रनों का आंकड़ा भी मुश्किल लग रहा था। फिर मैथ्यू फोर्डे, ड्वान प्रीटोरियरस और कप्तान इमरान ताहिर ने टीम को 85 के स्कोर तक पहुंचाया। मैथ्यू ने 23 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। प्रीटोरियस 17 रन बनाकर नाबाद रहे। इमरान ने 11 रनों का योगदान दिया।

    फ्रांसिस्को की तरफ से अनिरुद्ध इमैन्युल और पीटर सिडल ने तीन-तीन विकेट लिए। फाबियान एलन, कैलम श्टो और कारिमा गोरे के हिस्से एक-एक विकेट आया। पूरी टीम 18.5 ओवरों में ढेर हो गई।

    गयाना के गेंदबाजों का कमाल

    86 रनों का स्कोर फ्रांसिस्को जैसी टीम के लिए मुश्किल नहीं था, लेकिन गयाना के गेंदबाजों ने जो काम किया वो फिर हैरान कर गया। फ्रांसिस्को के बल्लेबाज विकेट पर पैर जमाते उससे पहले ही पवेलियन की तरफ लौट लेते। टीम के लिए सबसे ज्यादा 31 रन ओलिवर पीक ने बनाए। उन्होंने 28 गेंदों पर तीन चौके और एक छ्क्के की मदद से 31 रनों का योगदान दिया। अगर उनका बल्ला नहीं चलता तो ये टीम 50 का स्कोर भी नहीं बना पाती। पीटर सिडल 13 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के अलावा टीम को कोई और बल्लेबाज दहाई के अंक में नहीं जा सका और पूरी टीम 18.3 ओवरों में पवेलियन में बैठ गई।

    खबरें और भी

    गयाना के लिए प्रीटोरियस और मोहम्मद नबी ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। कप्तान ताहिर ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। गुडकेश मोती के हिस्से एक विकेट आया।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: सारांश जैन ने घरेलू क्रिकेट में 'तहलका' मचाकर टीम इंडिया में मारी एंट्री, श्रीलंका के खिलाफ क्या होगा डेब्यू?

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: फिर खाली हाथ रह गए ये खिलाड़ी, दमदार प्रदर्शन के बाद भी अगरकर-गंभीर ने किया इग्नोर