IND vs NZ: संजू-अभिषेक की जोड़ी बन गई टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में नंबर-1, पाकिस्तानियों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इतिहास रच दिया है। विश्व कप के फाइनल में 50 रनों की साझेदारी करने वाली य ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन
HighLights
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला
संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने किया कमाल
पाकिस्तानी खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इतिहास रच दिया है। संजू और अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई है। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के कामरान अकमल और शाहजैब हसन के नाम पर दर्ज था।
भारत के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारत की बल्लेबाजों ने मैदान पर तबाही मचानी शुरू कर दी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने 4 ओवरों में ही 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया। इसी के साथ भारत के सलामी बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया है।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी दुनिया की पहली ऐसी सलामी जोड़ी बन गई है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 50 रनों की साझेदारी की है। इससे पहले कभी भी दुनिया की किसी सलामी जोड़ी ने फाइनल में 50 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप नहीं की थी। पाकिस्तान के कामरान अकमल और शहजैब हसन ने श्रीलंका के खिलाफ 2009 वर्ल्ड कप के फाइनल में 48 रनों की साझेदारी की थी। उस वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम चैंपियन बनी थी।
अभिषेक शर्मा ने लगाई फिफ्टी
अभिषेक शर्मा पूरे विश्व कप में फ्लॉप रहे थे लेकिन फाइनल मुकाबले में उनका बल्ला चला। शर्मा ने मात्र 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वे टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर युवराज सिंह मौजूद हैं, जिन्होंने 2007 में 12 गेंदों पर इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। अभिषेक ने फाइनल मैच में 21 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
खबरें और भी
संजू सैमसन का अर्धशतक
संजू सैमसन ने फाइनल मुकाबले में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 33 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। संजू ने टी20 वर्ल्ड कप लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई और वे उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाए हैं। विराट कोहली इससे पहले ये कारनामा कर चुके हैं। भारत के सलामी बल्लेबाजों ने मुकाबले में 98 रनों की साझेदारी की।