Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs ENG W: Richa Ghosh की फिफ्टी नहीं आई काम, दूसरे प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम को मिली हार

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 07:57 PM (IST)

    विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के अपने दूसरे अभ्‍यास मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्‍लैंड महिला क्रिकेट टीम के हाथों 5 रन से हार का सामना करना पड़ ...और पढ़ें

    भारतीय टीम को मिली हार।

    भारतीय टीम को मिली हार।

    HighLights

    1. स्‍मृति मंधाना का नहीं चला बल्‍ला

    2. हरमनप्रीत कौर ने बनाए 17 रन 

    3. ऋचा घोष ने खेली 68 रन की पारी

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के अपने दूसरे अभ्‍यास मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्‍लैंड महिला क्रिकेट टीम के हाथों 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। जवाब में ऋचा घोष (68) की फिफ्टी के बाद भी भारतीय टीम 166 रन पर सिमट गई।

    हरमनप्रीत ने चुनी गेंदबाजी

    भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड को सलामी बल्‍लेबाज एमी जोन्स ने शानदार शुरुआत दी। डैनी वायट-हॉज सस्‍ते में आउट हो गईं, लेकिन 3 नंबर पर उतरी कप्‍तान नैट साइवर-ब्रंट ने एमी का साथ दिया और दोनों ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों पर 70 रन की साझेदारी हुई।

     

     

    एमी-ब्रंट ने लगाई फिफ्टी

    एमी ने 45 गेंदों पर 64 और कप्‍तान ब्रंट ने 45 गेंदों पर 57 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में कोई भी बल्‍लेबाज नहीं चला। 6 नंबर पर उतरीं डैनियल गिब्सन ने 12 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेलकर अपनी टीम का स्‍कोर 170 के पार पहुंचा दिया। भारत की ओर से श्रेयंक पाटिल ने 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह, श्री चरण और राधा यादव के खाते में 1-1 विकेट आया।

    ऋचा ने लगाई फिफ्टी

    172 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और टॉप ऑर्डर के साथ ही मध्‍य क्रम भी रन नहीं जुटा पाया। स्‍मृति मंधाना (1), शेफाली वर्मा (13), यस्तिका भाटिया (15), कप्‍तान हरमनप्रीत कौर (17) और भारती फुलमाली (18) सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठीं। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋचा घोष ने फिफ्टी लगाई। उन्‍होंने 36 गेंदों पर 68 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 9 चौके और 2 छक्‍के भी लगाए।

    खबरें और भी

    राधा यादव के बल्‍ले से 16 रन निकले, वहीं श्रीचरणी 6 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्‍लैंड की ओर से लिन्सी स्मिथ ने 3 सफलताएं प्राप्‍त कीं। शार्लेट डीन, टिली कॉर्टीन-कोलमैन और डैनियल गिब्सन ने 2-2 शिकार किए। इस्सी वोंग ने 1 विकेट चटकाया।

    यह भी पढ़ें- 12 जून से इंग्‍लैंड में होगी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 की शुरुआत, लॉर्ड्स करेगा फाइनल की मेजबानी

    यह भी पढ़ें- ENG W vs IND W: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का फ्लॉप शो, दूसरे टी20 में मिली शर्मनाक हार