Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL: बारिश के बाद बरसे भारतीय बल्‍लेबाज, श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा; सीरीज पर भी कब्‍जा जमाया

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 11:59 PM (GMT+05:30)

    भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में 7 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 161 रन बनाए। बारिश के ...और पढ़ें

    क्‍लीन स्‍वीप पर होगी भारतीय टीम की नजर। इमेज- बीसीसीआई
    क्‍लीन स्‍वीप पर होगी भारतीय टीम की नजर। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. सीरीज में 2-0 से आगे भारतीय टीम
    2. भारत ने 43 रन से जीता था पहला टी20
    3. मंगलवार को खेला जाएगा आखिरी मैच

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रवि‍वार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज पर कब्‍जा जमाया। सीरीज का आखि‍री टी20 मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा।

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 161 रन बनाए। बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। इसके बाद भारत को DLS मैथड से 8 ओवर में 78 रन का टारगेट मिला। इसे भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर प्राप्‍त कर लिया।

    कुसल परेरा ने जड़ा अर्धशतक

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत औसत रही। 26 के स्‍कोर पर टीम को पहला झटका लगा। कुसल मेंडिस ने 11 गेंदों पर 10 रन बनाए। इसके बाद पथुम निसांका और कुसल परेरा ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

    रवि बिश्‍नोई ने इस पार्टन‍रशिप को तोड़ा। उन्‍होंने निसांका को LBW आउट किया। पथुम निसांका ने 24 गेंदों पर 32 रन बनाए। इसके बाद कामिंदु मेंडिस ने 26, कुसल परेरा ने 53 रन बनाए।

    दासुन शनाका का नहीं खुला खाता

    दासुन शनाका लगातार दूसरे मैच में खाता तक नहीं खोल पाए। वानिंदु हसरंगा भी गोल्‍डन डक का शिकार हुए। कप्‍तान चरिथ असलंका ने 12 गेंदों पर 14, महेश तीक्षना ने 2 और रमेश मेंडिस ने 12 रन बनाए।

    खबरें और भी

    मथीशा पथिराना ने 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से रवि बिश्‍नाई ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

    ये भी पढ़ें: SL vs IND: रिंकू सिंह के साथ टल गया बड़ा हादसा, कैच लेने के बाद गिरे धड़ाम, विकेट की जगह हो गया सिक्स, देखें Video

    संजू का नहीं खुला खाता

    • 162 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 3 गेंद पर 6 रन बना लिए थे कि बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा।
    • इसके बाद ओवर्स में कटौती हुई। DLS मैथड से भारत को 8 ओवर में 78 रन का टारगेट मिला, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
    • यशस्‍वी जायसवाल ने 15 गेंदों पर 30 और सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों पर 26 रन बनाए। संजू सैमसन का खाता तक नहीं खुला।
    • हार्दिक पांड्या 22 और ऋषभ पंत 2 रन बनाकर नाबाद रहे। महेश तीक्षणा, वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना ने 1-1 विकेट चटकाया।

    ये भी पढ़ें: IND vs SL: पहले डायमंड फिर गोल्‍डन डक का शिकार हुए दासुन शनाका, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड