Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India vs England: अभिषेक शर्मा के बराबर भी रन नहीं बना पाया इंग्लैंड, आखिरी टी20 में फजीहत; भारत ने 150 रनों से जीता मैच

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 12:24 AM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम ने मुंबई में खेले गए पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड को हरा दिया और इसी के साथ सीरीज 4-1 से अपने नाम की। ये मैच पूरी तरह से टीम के सलामी बल्ल ...और पढ़ें

    टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीता मुंबई टी20
    टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीता मुंबई टी20

    HighLights

    1. IND vs ENG: भारत ने जीता आखिरी टी20 मैच
    2. IND vs ENG: अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी
    3. IND vs ENG: टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज की नाम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक और फिर गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर भारत ने रविवाप को इंग्लैंड को पांचवें टी20 मैच में 150 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने ये सीरीज 4-1 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 247 रन बनाए थे। इंग्लैंड इस स्कोर के सामने 97 रनों पर ही ढेर हो गई। ये भारत की टी20 में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।

    अभिषेक ने इस मैच में रिकॉर्डतोड़ पारी खेली और 135 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने सात चौके और 13 छक्के मारे। उन्होंने अकेले ही इंग्लैंड के गेंदबाजों की खबर ली। वह टी20 इंटरनेशनल में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    वहीं अभिषेक के नाम टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था। गिल ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2023 में 126 रन बनाए थे।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'रिकॉर्डतोड़' अभिषेक शर्मा ने ठोका तूफानी शतक, थर-थर कांपे इंग्लैंड के गेंदबाज, बना दिया बहुत बड़ा रिकॉर्ड

    कमजोर पड़ी इंग्लैंड

    इंग्लैंड के पास वो फायर पावर है कि वह 248 रनों का टारगेट चेज कर सके, लेकिन मुंबई के वानखेड़े की विकेट उसके बल्लेबाजों को रास नहीं आई और वह एक के बाद एक विकेट खोते चले गए। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने बेन डकेट (0) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। हालांकि, दूसरे छोर से फिल सॉल्ट तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को आउट किया वैसे ही इंग्लैंड की पारी गिरती चली गई।

    खबरें और भी

    यहां से इंग्लैंड की टीम ने 10वें ओवर तक हर ओवर में विकेट खोया है। यहां तक आते-आते इंग्लैंड ने अपने आठ विकेट 90 रनों पर ही खो दिए थे। हैरी ब्रूक (2), लियम लिविंगस्टन (9), जैकब बेथल (10), बार्यडन कार्स (3), जेमी ओवरटन (1) पवेलियन लौट गए थे। सॉल्ट 23 गेंदों पर सात चौक और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बना शिवम दुबे का शिकार बने। शमी ने 11वें ओवर में दो विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी का अंत कर दिया।

    भारत की तरफ से शमी ने तीन, वरुण, दुबे और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए रवि बिश्नोई को एक सफलता मिली। अभिषेक एक ही टी20 मैच में शतक जमाने वाले और विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

    अभिषेक का जलवा

    इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। संजू सैमसन पहली ही गेंद पर छक्का मारने के बाद अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा सके। मार्क वुड ने शॉर्ट गेंद पर फिर उनकी पारी का अंत कर दिया। उन्होंने सात गेंदों पर 16 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव फिर असफल रहे और दो रन ही बना सके।

    अभिषेक इस बीच लगातार इंग्लैंड के गेंदबाजों की कुटाई कर रहे थे। शिवम दुबे ने भी इसमें उनका साथ दिया। दुबे 13 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के मारे। अंत में अक्षर पटेल ने 11 गेंदों पर 15 रन बना टीम को मजबूत किया। अभिषेक 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उनकी ये रिकॉर्ड पारी ने भारत को मजबूत स्कोर दे दिया था जिसका गेंदबाजों ने पूरा फायदा उठाया।

    यह भी पढ़ें- India vs England: अभिषेक शर्मा की इस आदत से गुरु युवराज सिंह भी परेशान, मुंबई में फिर देखने को मिली झलक