Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL : टीम इंडिया के आगे श्रीलंका का हुआ बुरा हाल, विमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की लगातार तीसरी जीत

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 04:17 PM (IST)

    आईसीसी विमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया ने श्रीलंका को 60 रन से धूल चटा दी है। टीम इंडिया के लिए गोंगाडी तृशा ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 4 ...और पढ़ें

    अंडर-19 भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराया। फोटो- BCCI
    अंडर-19 भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराया। फोटो- BCCI

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने श्रीलंका को दी मात
    2. विमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की लगातार तीसरी जीत
    3. श्रीलंका को 60 रन से हराया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की वीमेंस अंडर 19 टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। टीम इंडिया ने अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में श्रीलंका को 60 रन से हराकर मुकाबला जीता। भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम महज 58 रन ही बना सकी।

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारत को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ 118 रन बनाए। तृशा और कमलिनी ने ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाई। कमलिनी कुछ खास नहीं कर सकीं और वह 5 रन बनाकर आउट हुईं। तृशा ने कमाल की पारी खेली।

    तृशा की दमदार पारी

    एक छोर संभालते हुए तृशा ने 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 49 रन बनाए। सनिका चाल्के खाता तक नहीं खोल पाईं। कप्तान निकी प्रसाद ने 11 रन का योगदान दिया। उन्होंने 2 चौके लगाए। मिथिला विनोद 16 रन, जबकि जोशिथा ने 14 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए।

    गेंदबाजों ने किया कमाल

    श्रीलंका की विमेंस अंडर-19 टीम भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करते हुए 58 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज संजना 5 रन बनाकर आउट हुईं। निसंसला अपना खाता तक नहीं खोल पाईं। कप्तान मनुडी ननयकारा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। हिरुनी हंसिका भी 2 रन बनाकर आउट हुईं। भारत की कसी हुई गेंदबाजी के आगें श्रीलंकाई बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं खेल पाए।

    खबरें और भी

    दर्ज की लगातार तीसरी जीत

    भारत के लिए शबनम ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में 9 रन देकर 2 विकेट लिए। परुनिका और जोशिथा ने भी 2-2 विकेट चटाए। आयुषी शुक्ला को एक विकेट मिला। बता दें कि यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। टीम इंडिया ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया था। इसके बाद मलेशिया को 10 विकेट से रौंदा था।

    यह भी पढे़ं- ICC Women's U19 T20 World Cup: नाइजीरिया ने न्‍यूजीलैंड को मात देकर रचा इतिहास, बेहद करीबी अंतर से दर्ज की पहली जीत

    यह भी पढ़ें- Womens U19 T20 WC Ind vs NZ : भारत ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, न्‍यूजीलैंड को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह