विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC Women's U19 T20 World Cup: नाइजीरिया ने न्‍यूजीलैंड को मात देकर रचा इतिहास, बेहद करीबी अंतर से दर्ज की पहली जीत

Published: Mon, 20 Jan 2025 06:36 PM (IST)

Nigeria beat New Zealand नाइजीरिया ने आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप में न्‍यूजीलैंड को मात देकर इतिहास रच दिया। ...और पढ़ें

नाइजीरिया ने न्‍यूजीलैंड को मात देकर इतिहास रच दिया
नाइजीरिया ने न्‍यूजीलैंड को मात देकर इतिहास रच दिया

HighLights

  1. नाइजीरिया ने महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की
  2. नाइजीरिया ने न्‍यूजीलैंड को रोमांचक मैच में 2 रन से मात दी
  3. नाइजीरिया के लिए स्‍टार परफॉर्मेंस लिलियन उदेह ने किया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। नाइजीरिया महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आईसीसी अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप में पहली जीत दर्ज करके अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज कराया। नाइजीरिया ने सांस थाम देने वाले मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 2 रन से मात दी।

याद दिला दें कि नाइजीरिया का समोआ के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी बारिश ने बाधा डाली, जिसके कारण मुकाबला 13 ओवर प्रति पारी का खेला गया। न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

कप्‍तान और उदेह ने संभाला

नाइजीरिया की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। ओपनर विक्‍ट्री इगबिनेडियोन (1) को ओ कोनर ने वेकलिन के हाथों कैच आउट कराया। जल्‍द ही दूसरी ओपनर पिक्‍यूलर एगबोया (3) रन आउट हुईं। लिलियन उदेह (18) ने एक छोर थामे रखा और 22 गेंदों में 1 चौके व 1 छक्‍के की मदद से 18 रन बनाए।

हालांकि, क्रिस्‍टाबेल चुकवुओइन (4) को तौवारे ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। फिर कप्‍तान कली पीटी (19) ने 25 गेंदों में एक चौके की मदद से कप्‍तानी पारी खेली। उदेह को वेकलिन ने लंबाट के हाथों कैच आउट कराया। पीटी को टॉड जबकि एनोइंटेड अखीगबे को फ्रांस‍िस ने अपना शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें: IND W vs WI W: 26 गेंदों में जीता मैच, 31 रन पर गिरे 6 विकेट; भारत ने एकतरफा अंदाज में वेस्टइंडीज को पीटा

नाइजीरिया ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर 65 रन बनाए। न्‍यूजीलैंड की तरफ से अनिका तौवारे, हना ओ कोनर, अनिका टॉड, ताश वेकलिन और हना फ्रांसिस को एक-एक विकेट मिला।

ऐसे पिछड़ गई न्‍यूजीलैंड

66 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। ओपनर केट इर्विन बिना खाता खोले रन आउट हो गईं। जल्‍द ही पीस ने एमा मैकलियोड (3) को उदेह के हाथों कैच आउट कराया। दो विकेट जल्‍द गिरने के बाद इव वोलैंड (14), अनिका टॉड (19) और कप्‍तान ताश वेकलिन (18) ने उपयोगी पारियां खेली। न्‍यूजीलैंड की टीम लक्ष्‍य के बेहद करीब पहुंच चुकी थीं, लेकिन नाइजीरियाई गेंदबाजों ने मैच पर पकड़ बनाए रखी।

न्‍यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन की दरकार थी। लिलियन उदेह ने आखिरी ओवर की जिम्‍मेदारी संभाली। उन्‍होंने शुरुआती चार गेंदों में चार रन खर्च किए और पांचवीं गेंद डॉट डाली। न्‍यूजीलैंड की बैटर्स आखिरी गेंद पर दो रन ले सकी और इस तरह नाइजीरिया की टीम 2 रन से मैच अपने नाम कर बैठी।

इस जीत के साथ ही नाइजीरिया की टीम ग्रुप-सी में टॉप पर पहुंच गई है। वह दक्षिण अफ्रीका, समोआ और न्‍यूजीलैंड के ऊपर है। नाइजीरिया का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होना है। उसकी कोशिश टूर्नामेंट में अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखने की होगी।

यह भी पढ़ें: 42 चौके और 16 छक्के... Ira Jadhav ने ट्रिपल सेंचुरी जड़कर रचा इतिहास, आज तक कोई भी भारतीय महिला नहीं कर सकी ये कमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।