PAK vs AUS 3rd ODI: बाबर आजम की बल्लेबाजी से जीता पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्त
बाबर आजम (40) की सधी हुई बल्लेबाजी के चलते पाकिस्तान ने लाहौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर सीरीज पर ...और पढ़ें
-1780597795073_m.webp)
बाबर आजम
HighLights
जोश इंगलिस ने लगाया अर्धशतक
बाबर आजम ने खेली 40 रन की पारी
शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बाबर आजम (40) की सधी हुई बल्लेबाजी के चलते पाकिस्तान ने लाहौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 157 रन पर सिमट गई। 158 रन के टारगेट को पाकिस्तान ने 42 ने चेज कर लिया। सीरीज का पहला वनडे पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता था। इसके बाद कंगारू टीम ने वापसी की और दूसरे वनडे पर 41 रन से कब्जा जमाया।
जोश की कप्तानी पारी
कंगारू टीम की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में शाहीन शाह अफरीदी ने मैथ्यू शॉर्ट (0) का विकेट चटकाया। कप्तान जोश इंगलिस ने एक छोर संभाले रखा और दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे। जोश ने 91.55 की स्टाइक रेट से बल्लेबाजी की और 71 गेंदों पर 65 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया।
शाहीन को मिलीं 3 सफलताएं
मिडिल ऑर्डर में मार्नस लाबुशेन ने 39 गेंदों पर 19 रन और एलेक्स कैरी ने 32 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा अबरार अहमद और शादाब खान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। हारिस रऊफ के खाते में 1 विकेट आया।
पाकिस्तान की फीकी शुरुआत
आसान सा टारगेट चेज करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी फीकी रही। तीसरे ओवर में नाथन एलिस ने साहिबजादा फरहान (6) को बोल्ड किया। इसके बाद 3 नंबर पर उते बाबर आजम ने छोटी-छोटी पार्टनरशिप की। माज सदाकत (27) के रूप में पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। मैथ्यू शॉर्ट ने माज को LBW आउट किया। विकेटकीपर गाजी घोरी (8) बल्ले से फेल रहे। सलमान आगा 15 रन ही बना सके।
खबरें और भी
फिफ्टी की ओर बढ़ रहे बाबर आजम को 30वें ओवर की पहली गेंद पर मैथ्यू कुहनेमैन ने बोल्ड किया। बाबार ने 84 गेंदों का सामना किया और 3 चौकों की मदद से 40 रन की पारी खेली। अराफात मिन्हास ने 25 गेंदों का सामना किया और वह 9 रन ही बना सके। अब्दुल समद 18 और शादाब खान 29 रन बनाकर नाबाद रहे। मैथ्यू कुहनेमैन को 3 सफलताएं मिलीं।