PAK vs AUS: अराफात मिन्हास के 'पंजे' के बाद बाबर आजम की बल्लेबाजी के आगे बेबस हुआ ऑस्ट्रेलिया, कंगारुओं को पाक ने किया शर्मसार
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच रावलपिंडी में खेला गया। मुकाबले में पाक टीम ने जीत हासिल की है और सीरीज में बढ़त बना ली है। ...और पढ़ें

बाबर आजम-अराफात मिन्हास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अराफात मिन्हास के 5 विकेट हॉल के बाद बाबर आजम और गाजी गोरी के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। पाक ने इसी के साथ सीरीज में भी 1-0 से बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में युवा खिलाड़ी हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा।
कंगारू टीम की बल्लेबाजी पाक के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप रही। मेहमान टीम 200 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद मेजबान पाकिस्तान ने लक्ष्य को 42.3 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उन्होंने मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया की फ्लॉप बल्लेबाजी
पाक टीम के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप दिखी। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं लेकिन वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। कंगारू टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.1 ओवरों में मात्र 200 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू शॉर्ट और मैट रेनशॉ ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, अपनी टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। शॉर्ट 76 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हो गए। तो वहीं रेनशॉ ने 61 रन बनाए। इन दोनों के अलावा बाकी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
अराफात मिन्हास ने की कमाल की गेंदबाजी
पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले युवा स्पिनर अराफात मिन्हास ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पदार्पण पर ही पंजा लगाया। मिन्हास ने 10 ओवर में 32 रन खर्च करते हुए 5 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला। अबरार अहमद को भी दो सफलता मिला। तो वहीं शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और सलमान आगा ने भी एक-एक विकेट चटकाए। इसी शानदार गेंदबाजी की वजह से ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 200 रनों पर रोक दिया।
खबरें और भी
बाबर आजम ने लगाया अर्धशतक
मेहमान टीम ने शुरुआत में पाक पर शिकंजा कसा। उन्होंने 49 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान के 2 विकेट हासिल कर लिए थे। हालांकि, इसके बाद बाबर आजम और गाजी गोरी ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 127 रनों की साझेदारी हुई और इसी के साथ पाकिस्तान ने मुकाबले में वापसी की। बाबार ने मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और 94 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली।
पाकिस्तान ने जीता मुकाबला
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 201 रनों के लक्ष्य को 42.3 ओवरों में हासिल कर लिया। पाक टीम के लिए बाबर के अलावा गाजी गोरी ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 92 गेंदों पर 65 रन बनाए। गाजी अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस नहीं लौटे लेकिन उस समय तक पाकिस्तान को मैच न हारने वाली स्थिति में पहुंचा दिया था। पाक ने मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।