यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Legends League Cricket: 19 गेंद 65 रन, 342 की स्ट्राइक रेट से जड़े 9 सिक्स; रांची में Irfan Pathan ने बल्ले से मचाई तबाही
रांची क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंड लीग क्रिकेट के पहले मैच में भीलवाड़ा किंग्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच खेला गया। भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गे ...और पढ़ें

HighLights
- भीलवाड़ा किंग्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया
- गौतम गंभीर और इरफान पठान ने जड़े अर्धशतक
- रांची में खेला गया पहला लीजेंड लीग क्रिकेट का पहला मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Legends League Cricket 2023: एक तरफ जहां वर्ल्ड कप का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ लीजेंड लीग क्रिकेट में इरफान पठान ने बल्ले से गदर मचाया। पठान 19 गेंद में 65 रन की पारी खेल तलहका मचा दिया। इरफान पठान ने गौतम गंभीर की टीम को 3 विकेट से धूल चटाई।
रांची क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंड लीग क्रिकेट के पहले मैच में भीलवाड़ा किंग्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच खेला गया। भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने 35 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। किर्क एडवर्ड्स ने 31 गेंद पर 59 रन ठोके।
वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी खबरों को एक जगह पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बेन डंक के 37 रन और एशले नर्स के 34 रन की बदौलत इंडिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 228 रन कूट दिए। भीलवाड़ा की तरफ से अनुरीत सिंह ने 4 ओवर में चार विकेट लिए। राहुल शर्मा को दो विकेट मिले, जबकि इरफान पठान और जेसल कारिया को एक-एक विकटे मिले।
यह भी पढ़ें- World Cup Final: 'अगर ऐसा नहीं हुआ तो...' फाइनल से पहले Rohit ने जताया अंदेशा, बेखौफ बल्लेबाजी के राज से उठाया पर्दा
And that is what you call the Pathan Power! Top performer for a reason🙌🏻👑 #Fastest50 #AbJeetengeSamrat #KingsAreBack pic.twitter.com/5xg4Q9l8wM
— Bhilwara Kings (@Bhilwarakings) November 18, 2023
सोलोमन मायर ने खेली 70 रन की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए भीलवाड़ा की खराब शुरुआत रही। लेंडल सिमंस 11 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, सोलोमन मायर ने 40 गेंद पर 70 रन की पारी खेली। रॉबिन बिस्ट ने 30 रन बनाए। 135 पर पांच विकेट गंवा चुकी भीलवाड़ा के कप्तान ने संभाला और 19 गेंद पर नाबाद 65 रन की आतिशी पारी खेली और टीम को जीत दिला दी।
खबरें और भी
इरफान पठान ने जड़े 9 छक्के
भीलवाड़ा ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 229 रन बनाकर मैच जीत लिया। पठान ने अपनी पारी के दौरान 1 चौके और 9 छक्के जड़े। इस दौरान इरफान पठान का स्ट्राइक रेट 342.11 का रहा। इंडिया कैपिटल्स की तरफ से इसुरु उडाना ने तीन विकेट लिए, जबकि थेरॉन को दो विकेट मिले।