Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai T20 League: पारकर के शतक के बाद भी हारे ब्लास्टर्स, रहाणे के पैंथर्स ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 11:37 PM (IST)

    नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने मुंबई टी20 लीग के रोमांचक मुकाबले में बांद्रा ब्लास्टर्स को सुपर ओवर में हराया। बांद्रा के कप्तान सुवेद पारकर के शतक के बावजूद ...और पढ़ें

    पैंथर्स ने ब्लास्टर्स को दी मात

    पैंथर्स ने ब्लास्टर्स को दी मात

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने बुधवार को मुंबई टी20 लीग में खेले गए रोमांचक मैच में बांद्रा ब्लास्टर्स को सुपर ओवर में हरा दिया। बांद्रा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सुवेद पारकर के शतक के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए थे। पैंथर्स की टीम ने भी यही स्कोर बनाया और मैच टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर में फैसला निकला।

    पारकर ने 54 गेंदों पर 10 चौके और सात छक्कों की मदद से 110 रनों की पारी खेली। पैंथर्स के लिए हार्दिक तामोर ने 39 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। उनके अलावा तनुष कोटियान ने अंत में 14 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेल मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

    सुपर ओवर में वैभव माली ने दो छक्के और एक छक्के की मदद से पैंथर्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 20 रन कर दिया। ब्लास्टर्स की टीम सिर्फ सात रन ही बना सकी और मैच हार गई।

    कप्तान रहे फेल, हार्दिक ने दिखाया दम

    हार्दिक के साथ पारी की शुरुआत करने आए पैंथर्स के कप्तान रहाणे सिर्फ 15 रन बनाकर ही आउट हो गए। केविन ग्रेगोरी भी 10 रन बना सके। अभिज्ञान कुंडू ने 24 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेल हार्दिक का साथ दिया। वह 144 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उनके बाद आयुष वारटक भी तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    फिर आए तनुष कोटियान ने आते ही अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन इस बीच हार्दिक का विकेट भी गिर गया। वह 16वें ओवर की पहली गेंद पर 162 के कुल स्कोर पर आउट हुए। यहां से फिर कोटियान और वैभव माली ने तेजी से रन बनाए। वैभव ने कोटियान की तरह 14 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए।

    खबरें और भी

    पारकर ने दी तेज शुरुआत

    इससे पहले, बांद्रा के कप्तान ने टीम को तेज शुरुआत दी। उन्होंने प्रतीक कुमार के साथ मिलकर 101 रनों की पारी खेली। इसी स्कोर पर प्रतीक आउट हो गए। उनका विकेट आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा। फिर पराग खानापुरकर (22) और जय संजय जैन (नाबाद 28)ने कुछ अच्छे साथ दिखाए। 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर पारकर भी आउट हो गए। ध्रूमिल माटकर ने अंत में 14 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाने में मदद की।

    यह भी पढ़ें- 'Vaibhav Suryavanshi हैं बिहार के सबसे बड़े PR एंबेसडर...', मशहूर स्पोर्ट्स एंकर भी निकली जबरा फैन

    यह भी पढ़ें- क्या है भुवनेश्वर की 'वोबली सीम', जिसके मुरीद हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर