Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ZIM vs NZ 1st Test: Matt Henry ने की कमाल की गेंदबाजी, न्‍यूजीलैंड ने जिम्‍बाब्‍वे को बुरी तरह रौंदा

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 10:03 PM (IST)

    न्‍यूजीलैंड ने जिम्‍बाब्‍वे को पहले टेस्‍ट में 9 विकेट से हराया 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्‍लेबाली करने उतरी जिम्‍बाब्‍वे ने ...और पढ़ें

    न्‍यूजीलैंड ने जीता पहला टेस्‍ट मैच। इमेज- एक्‍स
    न्‍यूजीलैंड ने जीता पहला टेस्‍ट मैच। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. न्‍यूजीलैंड ने सीरीज में बनाई बढ़त
    2. मैट हेनरी रहे प्‍लेयर ऑफ द मैच
    3. 7 अगस्‍त से शुरू होगा दूसरा टेस्‍ट

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए 2 मैचों की सीरीज के पहले टेस्‍ट में न्‍यूजीलैंड ने जिम्‍बाब्‍वे को 9 विकेट से रौंदा। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाली करने उतरी जिम्‍बाब्‍वे पहली पारी में 149 रन पर ढेर हो गई थी।

    जवाब में न्‍यूजीलैंड ने पहली पारी में 307 रन बनाए और 158 रनों की बढ़त प्राप्‍त की। जिम्‍बाब्‍वे ने दूसरी पारी में 165 रन बनाए और न्‍यूजीलैंड को जीत के लिए 8 रन का टारगेट दिया। इस लक्ष्‍य को कीवी टीम ने 1 विकेट खोकर चेज कर लिया।

    जिम्‍बाब्‍वे की शुरुआत खराब

    पहली पारी में जिम्‍बाब्‍वे की शुरुआत खराब रही। टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। कप्‍तान क्रेग एर्विन ने सबसे ज्‍यादा 39 रन बनाए। विकेटकीपर तफदजवा त्सिगा ने 30 और निक वेल्च के बल्‍ले से 27 रन निकले। ब्रायन बेनेट ने 6, बेन कुरेन ने 13, सीन विलियम्स ने 2, सिकंदर रजा ने 2, न्यूमैन न्यामुरी ने 9, विंसेंट मासेकेसा ने 7 और ब्लेसिंग मुजाराबानी ने 1 रन बनाया। न्‍यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 6 विकेट चटकाए। उनके अलावा नाथन स्मिथ को 3 सफलताएं मिलीं।

    अच्‍छी शुरुआत मिली

    न्‍यूजीलैंड को पहली पारी में दमदार शुरुआत मिली। डेवन कॉनवे और विल यंग ने 92 रन जोड़े। यंग अर्धशतक से चूके और उन्‍होंने 70 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। हेनरी निकोल्स के बल्‍ले से 34 रन की पारी खेली। रचिन रवींद्र 2 रन ही बना सके। शतक की ओर बढ़ रहे डेवन कॉनवे 88 के स्‍कोर पर कैच आउट हुए।

    खबरें और भी

    विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल भी 2 रन ही बना पाए। माइकल ब्रेसवेल ने 9, कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने 19 और मैट हेनरी ने 5 रन बनाए। डेरिल मिचेल भी शतक से चूक गए और 80 रन ही बना पाए। ब्लेसिंग मुजाराबानी को 3 सफलताएं मिलीं। तनाका चिवांगा ने भी 2 शिकार किए।

    सीन फिफ्टी से चूके

    दूसरी पारी में भी जिम्‍बाब्‍वे का कोई भी बल्‍लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। सीन विलियम्स ने सबसे ज्‍यादा 49 रन बनाए। तफदजवा त्सिगा ने 27 और कप्‍तान क्रेग एर्विन ने 22 रन बनाए। ब्रायन बेनेट 18, बेन कुरेन 11, निक वेल्च 4, विंसेंट मासेकेसा 2, सिकंदर रजा ने 5 और न्यूमैन न्यामुरी ने 1 रन बनाया। कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने 4 विकेट चटकाए। मैट हेनरी और विलियम ओरोर्के ने 3-3 विकेट झटके।

    न्‍यूजीलैंड को दूसरी पारी में 8 रन का टारगेट मिला। पहले ही ओवर में न्यूमैन न्यामुरी ने डेवन कॉनवे को बोल्‍ड किया। उन्‍होंने 1 चौके की मदद से 4 रन बनाए। हेनरी निकोल्स ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। विल यंग यंग बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे।

    यह भी पढ़ें- ZIM vs NZ: जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने बना दिया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ध्वस्त हो गया 66 साल पुराना कीर्तिमान