Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NZ vs ENG: मुश्किल में फंसी इंग्लैंड को मिला हैरी ब्रूक का सहारा, शतक ठोक न्यूजीलैंड को हिला डाला

    Updated: Fri, 29 Nov 2024 01:05 PM (IST)

    इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार पारी खेलते हुए टीम को मुश्किल स्थिति में से बाहर निकाल दिया है। दूसरे दिन का ...और पढ़ें

    हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जमाया शतक
    हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जमाया शतक

    HighLights

    1. NZ vs ENG: हैरी ब्रूक ने जमाया शानदार शतक
    2. NZ vs ENG: ओली पोप ने खेली 77 रनों की पारी
    3. NZ vs ENG: न्यूजीलैंड पहली पारी में 348 पर सिमटी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हैरी ब्रूक के शानदार शतक के दम पर इंग्लैंड ने क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के स्कोर के सामने गजब शुरुआत की है और उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 348 रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट खोकर 319 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक दिन का खेल खत्म होने तक शतक बनाकर नाबाद हैं।

    ब्रूक ने 163 गेंदों पर नाबाद 132 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होते-होते उन्होंने 10 चौके और दो छक्के मार दिए हैं। उनके साथ कप्तान बेन स्टोक्स नाबाद हैं। स्टोक्स ने 76 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 37 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अभी भी न्यूजीलैंड से 29 रन पीछे है लेकिन तीसरे दिन वह आसानी से इससे आगे निकल जाएगी। बस देखना ये है कि मेहमान टीम कितने रनों की बढ़त ले पाती है।

    यह भी पढ़ें- NZ vs ENG: ऐसा कैच देखा नहीं! ग्लेन फिलिप्स ने पकड़ी उड़ती हुई 'चिड़िया', देखने वालों को नहीं हो रहा यकीन, क्या गजब हो गया, Video

    इंग्लैंड हावी

    दूसरे दिन का शुरुआत न्यूजीलैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 319 रनों के साथ की थी। ब्रायर्डन कार्स ने टिम साउदी को आउट कर कीवी टीम को नौवां झटका दिया। उन्होंने ने ही विल ओ राउर्की को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को जैक क्रॉली के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया। वह बिना खाता खोले मेट हेनरी का शिकार हो गए। पहला टेस्ट मैच खेल रहे जैकब बेथेल को नाथन स्मिथ ने पवेलियन की राह दिखाई।

    जो रूट बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्हें स्मिथ ने बिना खाता खोले आउट कर दिया। एक छोर संभाले खड़े ओपनर बेन डकेट 46 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड ने अपने चार विकेट 71 रनों पर खो दिए थे। यहां फिर ब्रूक और पोप में शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की। ग्लेन फिलिप्स के एक शानदार कैच ने पोप की पारी का अंत कर दिया। उन्होंने 98 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से 77 रन बनाए।

    खबरें और भी

    ब्रूक-स्टोक्स बने खतरा

    पोप के जाने के बाद ब्रूक को स्टोक्स का साथ मिला। वह दोनों ने टीम को गिरने नहीं दिया और लगातार स्कोरबोर्ड चलाते रहे। अभी तक दोनों के बीच 97 रनों की साझेदारी हो चुकी है। अगर ये साझेदारी और पनप गई तो न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ब्रूक का ये सातवां टेस्ट शतक है। वह अपने दोहरे शतक की आस लगाए बैठे होंगे।

    यह भी पढ़ें- शाहिद अफरीदी ने भारत के जख्मों पर छिड़का नमक, Champions Trophy 2025 की बात कहकर याद दिलाया 26/11 अटैक