NZ vs SA: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड से T20 World Cup के सेमीफाइनल में हार का लिया बदला, कीवियों को बुरी तरह रौंदा
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में हरा दिया है। कीवी टीम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद प्रोटियाज ने ...और पढ़ें

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम
HighLights
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में हराया
न्यूजीलैंड ने बनाए थे 91 रन
साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया और कीवी टीम 91 रनों पर सिमट गई। माउंट माउंगानुई में खेले गए मुकाबले में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन उनका ये फैसला उन्हीं पर भारी पड़ गया और बैटिंग बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।
साउथ अफ्रीका के गेंदाबाजों के आगे कीवी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। 5 मैचों की टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 1-0 की बढ़त बना ली है। प्रोटियाज के लिए नकोबानी मोकोएना ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 3 विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदबाजी का ही नतीजा रहा कि मेहमान अफ्रीका ने 7 विकेटों से जीत हासिल की। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद दोनों टीमों के बीच ये पहला मुकाबला है।
साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग की लेकिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। इसी वजह से कीवी टीम मात्र 91 रनों पर सिमट गई। प्रोटियाज के लिए नकोबानी मोकोएना ने शानदार गेंदबाजी की और 3.3 ओवर में 26 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। जेराल्ड कोएट्जी, कप्तान केशव महाराज और ओटनील बार्टमैन को भी 2-2 सफलता मिली। इन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से न्यूजीलैंड की टीम 14.3 ओवरों में 91 रनों पर सिमट गई।
कीवी टीम के लिए ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने सबसे अधिक रन बनाए। नीशम ने 21 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मेजबान टीम के 7 बल्लेबाज ऐसे रहे, जो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और इसी वजह से टीम 91 रनों पर सिमट गई।
खबरें और भी
साउथ अफ्रीका की मुकाबले में जीत
92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने इसे 16.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उनके लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन ने शानदार बैटिंग की। एस्टरहुइजेन अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की पारी खेली। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।