Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PAK vs NZ 1st T20I: बारिश की भेंट चढ़ा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच का पहला टी20I मैच, फैंस के हाथ लगी निराशा

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 11:40 PM (IST)

    रावलपिंडी में आयोजित पहले टी20 के पांच-पांच ओवर के मैच में रावलपिंडी में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टिम रॉबिन्सन और टि ...और पढ़ें

    पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच रद्द।
    पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच रद्द।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। शाम से शुरू हुई बारिश फैंस की लाख मन्नतों के बाद रूकी और अंपायर्स ने पांच-पांच ओवर का मैच निर्धारित किया। हालांकि, पहले ओवर की दूसरी गेंद ही हुई थी कि फिर बारिश आ गई और रेफरी ने मैच रद्द कर दिया।

    रावलपिंडी में आयोजित पहले टी20 के पांच-पांच ओवर के मैच में रावलपिंडी में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टिम रॉबिन्सन और टिम सीफर्ट सलामी जोड़ी के रूप में मैदान पर पहुंचे। शाहीन ने आक्रामण की बागडोर संभाली। शाहीन की पहली गेंद पर बाई के रूप में दो रन बने।

    दूसरी ही गेंद पर लगा था पहला झटका

    दूसरी गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी ने टिम रॉबिन्सन को क्लीन बोल्ड कर न्यजीलैंड को पहला झटका दिया। इसके बाद फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया, जब फिर से बारिश होने लगी। इसके बाद मैच रेफरी ने मैच रद्द करने की घोषणा कर दी।

    यह भी पढे़ं- Rohit Sharma आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले MS Dhoni के बाद बने दूसरे खिलाड़ी, इस मौके पर बनाए कई खास रिकॉर्ड

    PAK vs NZ 1st T20I के लिए प्लेइंग इलेवन

    न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सीयर्स, बेन लिस्टर

    पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, इरफान खान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद

    यह भी पढे़ं- Rohit Sharma ने तोड़ा कीरोन पोलार्ड का बड़ा रिकॉर्ड, MI के लिए यह कमाल करने वाले बने पहले बल्लेबाज

    खबरें और भी