विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM XI vs INDIA: टीम इंडिया की पिंक बॉल टेस्‍ट की तैयारियों को लगा झटका, बारिश के कारण मुकाबला नहीं खेल पाई भारतीय सेना

Published: Sat, 30 Nov 2024 05:11 PM (IST)

PM XI vs INDIA भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पिंक बॉल टेस्‍ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाना है। बॉर्डर ...और पढ़ें

दूसरे दिन 50 ओवर का खेला जाएगा मैच। इमेज- क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया
दूसरे दिन 50 ओवर का खेला जाएगा मैच। इमेज- क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया

HighLights

  1. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे
  2. भारत ने पहला टेस्‍ट 295 रन से जीता
  3. 6 दिसंबर से खेला जाएगा दूसरा टेस्‍ट

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच पिंक बॉल टेस्‍ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाना है। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के इस दूसरे मुकाबले की शुरुआत 6 दिसंबर से होगी। इससे पहले भारतीय टीम को पिंक बॉल टेस्‍ट की तैयारी करनी थी। भारतीय टीम और प्रधानमंत्री 11 के बीच 2 दिवसीय अभ्‍यास मैच खेला जाना था।

बारिश की भेंट चढ़ा पहला दिन

इस मुकाबले की शुरुआत आज, 30 नवंबर से होनी थी। यह वॉर्म अप मैच मनुका ओवल, कैनबरा में खेला जाना है। मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार बारिश के बाद अंपायर्स ने पहले दिन का खेल रद्द करने का फैसला लिया। अब दूसरे दिन यह मैच 50-50 ओवर का खेला जाएगा। इससे भारतीय टीम बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्‍यास कर लेगी।

भारत ने जीता था पहला टेस्‍ट

भारत और ऑस्‍ट्रलिया के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच ओवल में खेला जाएगा। भारतीय टीम अभी सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्‍ट को भारतीय टीम ने 295 रन से जीता था। पहले टेस्‍ट के लिए रोहित शर्मा उपलब्‍ध नहीं थे। ऐसे में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की कप्‍तानी की थी। अब दूसरे टेस्‍ट से रोहित शर्मा की वापसी हो रही है।

पिंक बॉल टेस्‍ट में भारत का रिकॉर्ड

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्‍ट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब है। पिंक बॉल टेस्‍ट में भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया को नहीं हरा पाई है। दोनों टीमों के बीच 1 ही पिंक बॉल टेस्‍ट खेला गया है। दिसंबर, 2020 में खेले गए इस मुकबले में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया था।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बहुत बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज को लगी चोट, हुआ बाहर

प्राइम मिनिस्टर इलेवन स्क्वॉड

जैक एडवर्ड्स (कप्तान), चार्ली एंडरसन, महली बियर्डमैन, स्कॉट बोलैंड, जैक क्लेटन, ओलिवर डेविस, जेडन गुडविन, सैम हार्पर, हैनो जैकब्स, सैम कोनस्टास, ऐडन ओकॉनर, लॉयड पोप, मैट रेनशॉ, जेम रयान।

भारतीय क्रिकेट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

रिजर्व प्‍लेयर: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद, यश दयाल।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: दूसरे टेस्‍ट में क्‍या होगी ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11? Ricky Ponting ने कर दिया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।