Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranji Trophy Round-up: सुदीप के शतक से संभली बंगाल की पारी, राहुल-पडिक्कल की सेंचुरी से कर्नाटक ने बनाया दबदबा

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 07:52 PM (GMT+05:30)

    रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में बंगाल के सुदीप कुमार घरामी ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शानदार 136 रन बनाकर टीम को संभाला। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक के ...और पढ़ें

    केएल राहुल का शतक

    केएल राहुल का शतक

    HighLights

    1. सुदीप घरामी ने बंगाल के लिए 136 रन की शानदार पारी खेली

    2. केएल राहुल ने लगातार दूसरा शतक जड़ा, बनाए 141 रन

    3. देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 148 रन बनाकर कर्नाटक को मजबूत किया

    जागरण संवाददात, कोलकाता। आंध्र प्रदेश के विरुद्ध क्वॉर्टरफाइनल मैच में संकट के समय 299 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर मैच जिताने वाले बंगाल के सुदीप कुमार घरामी जम्मू कश्मीर के विरुद्ध सेमीफाइनल में भी तारणहार की भूमिका निभा रहे हैं। उनके शानदार शतक (अविजित 136) की बदौलत बंगाल ने कल्याणी स्थित बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट खोकर 249 रन बना लिए हैं।

    कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने सुदीप का साथ देते हुए 49 व शाहबाज अहमद ने 42 रनों की छोटी मगर उपयोगी पारियां खेलीं। बंगाल के एक समय 89 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे। सुदीप ने बेहद संयमित बल्लेबाजी कर पारी को संभाला। उन्होंने 227 गेंदों का सामना कर 19 चौके व एक छक्का जड़ा। जम्मू कश्मीर के लिए पहले दिन आकिब नबी डार व सुनील कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए।

    उत्तराखंड ने किया कमाल

    उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया और दिग्गज टीमों को पछाड़कर पहली बार सेमीफाइनल में जगह पक्की की, लेकिन नॉकआउट मुकाबले में स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (141) और कप्तान देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 148) के शतकीय प्रहार के सामने उसके गेंदबाजों की एक न चली।

    अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में राहुल और पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए रिकार्ड 278 रनों की साझेदारी कर न सिर्फ कर्नाटक को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि पहले दिन उत्तराखंड को विकेट के लिए तरसा दिया। रविवार को दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने महज दो विकेट के नुकसान पर 355 रन बना लिए हैं। पडिक्कल के साथ दूसरे छोर पर करुण नायर 37 रन जोड़कर क्रीज पर डटे हैं। यदि सोमवार को ये दोनों बल्लेबाज लंच तक खेल गए तो उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण मैच में वापसी की राह कठिन हो सकती है।

    खबरें और भी

    राहुल का लगातार दूसरा शतक

    इसके पहले उत्तराखंड के कप्तान कुणाल चंदेला ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। चंदेला काली मिट्टी की पिच को पहचानने से चूक गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक को सिर्फ 18 रन के स्कोर पर मयंक अग्रवाल (05) के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद केएल राहुल ने कप्तान देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए रिकार्ड साझेदारी कर टीम को मजबूती दी।

    राहुल ने इकाना स्टेडियम का

    क्वॉर्टर फाइनल में मुंबई के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले राहुल उत्तराखंड के खिलाफ भी पूरे रंग में नजर आए। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रहे केएल ने इकाना की पिच के अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और सुबह के सत्र में संयम से खेलने के बाद दूसरे सत्र में राहुल ने आक्रामक रुख अपनाया और 153 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आउट होने से पहले अपनी धमाकेदार पारी में 211 गेंदों का सामना किया और 11 चौके व पांच छक्के जड़े। वह एडी रावत की गेंद पर कैच आउट हुए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 25वां शतक है।

    उन्होंने 119वें मैच में 44 से अधिक के औसत से 8,880 से ज्यादा रन बना लिए हैं, जिसमें 41 अर्धशतक और 25 शतक शामिल हैं। इस अहम मुकाबले में राहुल को कप्तान देवदत्त पडिक्कल बखूबी साथ मिला। पडिक्कल ने अभी तक शानदार पारी में 236 गेंदों का सामना किया और 16 चौके व दो छक्के जड़ चुके हैं। प्रथम श्रेणी करियर में यह उनका 13वां शतक है। वहीं, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी बेटे अहान शेट्टी के साथ दामाद की पारी का लुत्फ उठाने इकाना स्टेडियम पहुंचे। राहुल के शतक पूरा करने के बाद सुनील और अहान झूमते नजर आए।

    यह भी पढ़ें- Ind vs Pak: ईशान किशन ने पाकिस्‍तानी गेंदबाजों की खटिया खड़ी की, चौके-छक्‍के की बरसात करके जड़ी रिकॉर्ड फिफ्टी

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अभिषेक शर्मा की वापसी रही फीकी, पाकिस्‍तान के खिलाफ भी बिना खाता खोले हुए आउट; सेलिब्रेशन का देखें Video