विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs AUS: जोश इंग्लिस के ऐतिहासिक शतक से ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा, साउथ अफ्रीका पर मंडाराया सीरीज हार का खतरा

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:12 PM (IST)

केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 140/4 रन बनाए, जिससे उनकी कुल ...और पढ़ें

जोश इंग्लिस

जोश इंग्लिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

रॉयटर, केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को न्यूलैंड्स में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीसरे और निर्णायक टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 140 रन बनाए। टीम की कुल बढ़त 40 रन की हो गई है, जबकि उसके छह विकेट बाकी हैं।

मैथ्यू ब्रीट्जके 19 और रयान रिकेल्टन आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की कोशिश चौथी पारी में बल्लेबाजी करने उतरने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने की होगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। निर्णायक मुकाबला जीतने वाली टीम टेस्ट विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करेगी। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया इस स्थान पर काबिज है।

न्यूलैंड्स में पहली बार हो रहा टेस्ट मैच

न्यूलैंड्स में अक्टूबर में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मौसम गर्म रहा है, लेकिन गर्मियों के मध्य जैसी तेज गर्मी नहीं है, जिससे पिच में दरारें पड़ने और उसके टूटने की संभावना बढ़ती है। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में एडेन मार्करम एक रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क की गेंद पर ट्रेविस हेड ने मिडऑफ पर उनका कैच पकड़ा।

मिचेल स्टार्क का कमाल

स्टार्क ने अब तक दो विकेट लिए हैं। डेविड बेडिंगहम 11 रन बनाकर आउट हुए। लगातार दूसरी पारी में पुल शाट खेलने के प्रयास में वह नाकाम रहे और जोश हेजलवुड की गेंद पर नाथन लियोन को कैच दे बैठे। मार्कस एकरमैन ने 80 गेंदों पर 62 रन की शानदार पारी खेली। यह इस टेस्ट में उनका दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने पहली पारी में 95 रन बनाए थे। हालांकि, स्टार्क की बाउंसर पर वह असहज हो गए और स्लिप में कैमरन ग्रीन को कैच दे बैठे।

जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलियई बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया। उन्होंने 135 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनका टेस्ट क्रिकेट में ये दूसरा शतक था। इसी के साथ इंग्लिस पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में कम से कम दो शतक लगाया है। इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने ये कारनामा नहीं किया था।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round-up: यूपी की जीत की राह का रोड़ा बना मौसम, कोटियान के पंच से पस्त हुआ हरियाणा; बडोनी का दोहरा शतक गया बेकार

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारतीय बल्लेबाजी के साथ छोटी बाउंड्री बढ़ाएगी कीवियों की मुश्किल, लाज बचाने उतरेगी न्यूजीलैंड की टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।