Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SA vs CAN: मार्करम की कप्तानी पारी और लुंगी एनगिडी की तूफानी गेंदबाजी के आगे 'चारो खाने चित' हुआ कनाडा, साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ किया आगाज

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 10:49 PM (IST)

    कनाडा को 57 रनों से हराकर साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में जीत हासिल की है। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज ...और पढ़ें

    साउथ अफ्रीका की जीत

    साउथ अफ्रीका की जीत

    HighLights

    1. साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हराया

    2. ऐडन मार्करम की कप्तानी पारी

    3. लुंगी एनगिडी ने झटके 4 विकेट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान ऐडन मार्करम की शानदार फिफ्टी और गेंदबाजों की बेहतरीन बॉलिंग के दम पर साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की उपविजेता ने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। अफ्रीका टीम के लिए अंत के ओवरों में डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने कमाल की बैटिंग की, जिसकी वजह से प्रोटीज ने मुकाबले में 200 से अधिक रनों का स्कोर खड़ा किया।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मार्करम की कप्तानी वाली टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा खेल दिखाया। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कमाल रहे और उन्होंने 4 विकेट झटककर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी

    इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। उनके लिए कप्तान मार्करम ने शानदार बैटिंग की और अर्धशतक लगाया। मार्करम ने मुकाबले में 32 गेंदों पर 59 रन बनाए और टीम को धुंआधार शुरुआत दिलाई। मार्करम के अलावा रयान रिकल्टन ने भी 21 गेंदों पर 33 रन बनाए। डेविड मिलर ने 23 बॉल पर नाबाद 39 रन, जबकि स्टब्स 19 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे।

    इन बल्लेबाजों के दम पर साउथ अफ्रीका ने 213 रन बना डाले और कनाडा को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया। कनाडा के लिए अंश पटेल सबसे अधिक कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 31 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपना नाम किए। तो वहीं कप्तान दिलप्रीत बाजवा को भी एक सफलता मिली।

    खबरें और भी

    रन चेज नहीं कर सकी कनाडा

    214 रनों का विशाल स्कोर कनाडा के लिए बहुत मुश्किल होने वाला था और हुआ भी ऐसा ही। कनाडा की टीम इस स्कोर को हासिल नहीं कर सकी और वे 156 रन ही बना सके। इस बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी कनाडा की टीम ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट गंवा दिया था इसके बाद 22 रन पर दूसरा, 26 रनों पर तीसरा और 45 रनों पर चौथा विकेट गंवा दिया। कनाडा के लिए नवनीत धालीवाल ने बेहतरीन बैटिंग की और 64 रनों की पारी खेली लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

    इस तरह से कनाडा को 57 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लुंगी ने 4 ओवर में 31 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तो वहीं मार्को जैंसन ने भी अपने 4 ओवर के स्पेल के दौरान 30 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को फिर मात देगा USA या 2024 की शर्मनाक हार का बदला लेगा पाक? कोलंबो में होगी जबरदस्त भिड़ंत

    यह भी पढ़ें- मां की आंखों में आंसू और गांव में गर्व... विश्व विजेता कनिष्क चौहान का झज्जर में भव्य स्वागत