Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SA vs SL: बल्लेबाजों ने मचाया गदर तो गेंदबाजों ने लूटी महफिल, साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से रौंदा

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 11:28 PM (IST)

    साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में जीत के साथ आगाज किया है। 7 अक्टूबर को दिल्ली में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया ...और पढ़ें

    साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया। फोटो- एपी
    साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया। फोटो- एपी

    HighLights

    1. साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया
    2. साउथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक
    3. एडन मार्करम ने जड़ा वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में जीत के साथ आगाज किया है। 7 अक्टूबर को दिल्ली में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर रिकॉर्ड 428 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 44.5 ओवर में 326 रन ही बना सकी और अफ्रीका ने 102 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

    टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान टेम्बा बावुमा मात्र 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक और रासी वैन डूर डुसेन ने मोर्च संभाला।

    साउथ अफ्रीक के बल्लेबाजों ने मचाया गदर

    दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी की। डी कॉक ने 84 गेंद पर 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। वहीं, रासी वैन डूर डुसेन ने 110 गेंद पर 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रन की पारी खेली। इसके एडन मार्करम का तूफान आया।

    एडन मार्करम ने 54 गेंद पर 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 106 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। मार्करम ने वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़ा। मार्करम के अलावा हेनरिक क्लासेन 32 रन और डेविड मिलर 39 रन की अहम पारी खेली। श्रीलंका के मदुशंका ने 2 विकेट लिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- SA vs SL: दिल्ली में चला Quinton De Kock और Rassi Van Der Dussen का जादू, श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी

    गेंदबाजों ने भी लूटी महफिल

    साउथ अफ्रीका के 429 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। पाथुम निशांका मार्को यान्सन का शिकार बने। कुसल मेंडिस और चरिथ असलांका ने टीम को संभालने की कोशिश की।

    कुसल मेंडिस ने 42 गेंद में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली। चरिथ असलांका ने 65 गेंद में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान दासुन शानका ने 62 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। वहीं, मार्को यान्सन, कगिसो रबाडा, और केशव महाराज के नाम 2-2 विकेट रहे।

    यह भी पढ़ें- BAN vs AFG: बांग्लादेश ने एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया, जीत के साथ किया वर्ल्ड कप में आगाज