SCO vs Italy: स्कॉटलैंड ने खोला जीत का खाता… बांग्लादेश की जगह शामिल टीम ने डेब्यूटेंट इटली को दी करारी शिकस्त
आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप के सातवें मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने जॉर्ज मुन्से (84), ...और पढ़ें

Scotland vs Italy: स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराया
HighLights
स्कॉटलैंड ने टी-20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान का जीत के साथ किया आगाज
स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराया
स्कॉटलैंड की टीम को बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद मिली थी जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SCO vs ITA Highlights: आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप के 7वें मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से मात दी। इस तरह इटली को हराकर स्कॉटलैंड टीम ने शानदार वापसी की।
वेस्टइंडीज से हार के बाद स्काटलैंड ने शानदार वापसी कर इटली का क्रिकेट विश्वकप में पदार्पण बिगाड़ दियाइटली टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो उनके लिए गलत साबित हुआ। स्कॉटलैंड टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 207 रन का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में इटली की टीम की बैटिंग आज कमाल की रही, लेकिन बीच के ओवर में वो पूरी तरह से गड़बड़ा गई और इटली के लिए इस रन तेज में बेंजामिन मनेंती ने सबसे ज्यादा 52 रन की पारी खेली, लेकिन इटली की टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर ही ढेर हो गई।
Scotland vs Italy: स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराया
दरअसल, स्कॉटलैंड की टीम की ओर से जॉर्ज मुन्से ने 84 रन की शानदार पारी खेली थी और टीम को इस विकेट पर बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया। टॉप ऑर्डर में मुन्से के बल्ले से रन आए, जबकि मध्य क्रम में माइकल जोन्स (37) की पारी खेली। लोअर ऑर्डर में ब्रैंडन मैकमुलेन ने 41 रन बनाए, जिसकी वजह से टीम इस विकेट पर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। वहीं, गेंदबाजी में इस दौरान इटली टीम के लिए अली हसन, ग्रांट स्टीवर्ट, जेजे स्मट्स और थॉमस ड्राका को 1-1 की सफलता हाथ लगी थी।
डेब्यूटेंट इटली को मिली हार
इसके जवाब में 208 रनों का पीछा करने जब इटली की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत तो बेहतर नहीं मिली। पारी की पहली ही गेंद पर उन्हें बड़ा झटका लगा। मध्यक्रम में जेजे स्मट्स (22) ने पारी को संभालने का काम किया, लेकिन वो भी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हुए। रहैरी मनेंती ने 37 और बेंजामिन मनेंती की 52 रन की पारी के दम पर टीम की पारी संभली।
खबरें और भी
यहां से ऐसा लगा कि ये जोड़ी स्कॉटलैंड को गेम से दूर कर देगी, लेकिन फिर हैरी का विकेट गिरा और उसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। 113 रन पर 4 विकेट खोने के बाद 134 रन पर पूरी टीम सिमट गई। वहीं, इटली टीम के कप्तान वेन मैडसन कंधे की चोट के कारण बैटिंग करने नहीं आए, जो इटली को बड़ा नुकसान पहुंचा गया। इस पारी के दौरान माइकल लीस्क ने 4 विकेट हासिल किए और बैटिंग टीम की कमर तोड़ दी।
इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ने अपना पहला अंक हासिल किया। वहीं, इटली का डेब्यू खराब रहा। बता दें कि स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के टी-20 विश्व कप से हटने के बाद टूर्नामेंट में जगह मिली और पहले ही मैच में उन्होंने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत कर दुनिया को अपने इरादे दिखा दिए हैं।