SL A vs IND A: श्रीलंकाई गेंदबाजों पर सुदर्शन का प्रहार, लगातार दूसरा शतक ठोक मचाई तबाही; पडिक्कल भी चमके
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच गाले में खेला जा रहा है। मुकाबले में साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल का तूफान देखने को मिला। ...और पढ़ें

देवदत्त पडिक्कल-साई सुदर्शन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साई सुदर्शन के शतकीय प्रहार और देवदत्त पडिक्कल के नाबाद 94 रनों की पारी के दम पर इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिच टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सुदर्शन का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ जमकर हल्ला बोल रहा है। पहले मैच के शतकवीर ने दूसरे मुकाबले में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और शतक लगाया।
गाले में खेले जा रहे मुकाबले में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। मेजबान लंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 366 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं। सुदर्शन ने 104, जबकि पडिक्कल 94 रन बनाकर नाबाद हैं।
दूसरे दिन भारत ने दिखाया अपना दबदबा
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंकाई टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और उन्हें 366 रनों पर समेट दिया। भारत के लिए गुरनूर बरार और सारांश जैन ने कमाल की बॉलिंग की। दोनों ने 4-4 विकेट हासिल किए। यश ठाकुर को भी दो सफलता मिली। श्रीलंका के लिए कप्तान सहान अराच्चिगे ने 127 रन बनाए।
भारत की अच्छी शुरुआत
श्रीलंका को 366 रनों पर समेटने के बाद भारत के लिए साई सुदर्शन और अमन मोखाड़े बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। अमन को शुरुआत मिली लेकिन वे बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए और 48 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पडिक्कल और सुदर्शन क्रीज पर जमे रहे। दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की पूरे दिन कुटाई की और नाबाद लौटे।
खबरें और भी
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल की कमाल की बल्लेबाजी
सुदर्शन ने पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में भी शतक लगाया था। उन्होंने दूसरे मैच में सेंचुरी ठोकी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 184 गेंदों पर 104 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरी तरफ पडिक्कल शतक के बेहद नजदीक हैं और 151 गेंदों पर 94 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 301 गेंदों पर 181 रनों की साझेदारी हो चुकी है।