यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SL vs NZ: श्रीलंका के पहाड़ जैसे स्कोर के आगे न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, गेंदबाजों ने कसी नकेल
श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना शिकंजा कस लिया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने मेहमान टीम के दो विकेट गिरा दि ...और पढ़ें

HighLights
- दूसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड 580 रन से पीछे
- कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट खो दिए हैं
- श्रीलंका ने पहली पारी में पांच विकेट पर 602 रन बनाए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मेहमान टीम पर दबदबा बनाए रखा। पहले बल्लेबाजी करने के बाद मेजबान टीम ने कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस और दिनेश चांदीमल के शतकों की बदौलत पांच विकेट पर 602 रन का विशाल स्कोर बनाया और पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 22 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं।
दूसरे दिन श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस और एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया। मैथ्यूज 88 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स का शिकार बने। इसके बाद कप्तान डी सिल्वा ने मेंडिस का साथ दिया। वह 44 रन के निजी स्कोर पर ग्लेन फिलिप्स का शिकार बने। इसके बाद कुसल मेंडिस मैदान पर बल्लेबाजी करने आए।
छठे विकेट के लिए नाबाद 200 रन की साझेदारी
इस बीच कामिंदु मेंडिस ने अपना शतक पूरा किया। वहीं, संभल कर खेलते हुए कुसल मेंडिस ने भी अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 200 रन की साझेदारी हुई। कामिंदु 182 रन बनाकर नाबाद रहे और कुसल ने नाबाद 106 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान ने पारी घोषित कर दी।
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
श्रीलंका के 602 रन के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम का स्कोर जब दो रन था तब टॉम लैथम महज दो रहन बनाकर असिथा का शिकार बने। इसके बाद 9 के स्कोर पर डेवोन कॉनवे भी चलते बने। प्रभात ने उनका विकेट चटकाया। दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने 22 रन बना लिए थे। केन विलियमसन (6) और नाइट वाचमैन अयाज पटेल (0) नाबाद लौटे।