SL vs ZIM: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किया एक और बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को 6 विकेट से दी पटखनी
कोलंबो में मेजबान श्रीलंका को जिम्बाब्वे की टीम ने 6 विकेट से मात दी। इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा उलटफेर कर दिया है। ...और पढ़ें

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराया
HighLights
जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किया दूसरा उलटफेर
सिकंदर रजा ने खेली ताबड़तोड़ पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया है। जिम्बाब्वे ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था और अब श्रीलंका को मात दी है। सबसे बड़ी बात ये है कि जिम्बाब्वे की टीम अब तक इस वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं हारी है और उन्होंने सुपर-8 में एंट्री मार ली है। सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम ने सभी को चौंकाते हुए मेजबान को धूल चटा दी है।
इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 बनाए थे। श्रीलंका की टीम अपने घर पर खेल रही थी और ऐसे में लग रहा था कि वे मुकाबला अपने नाम कर लेंगे। हालांकि, ब्रायन बेनेट की शानदार फिफ्टी के आगे श्रीलंका के गेंदबाज भी बेबस नजर आए और जिम्बाब्वे ने मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराया
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद उन्होंने 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने शानदार बल्लेबाजी की और 41 गेंदों पर 62 रन बनाए। उनके अलावा पवन रत्नायके ने भी 25 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। इन दोनों की बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ने 178 रन बनाए और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की।
जिम्बाब्वे की शानदार बल्लेबाजी
179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने इसे 19.3 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच में सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने कमाल की पारी खेली और उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान सिकंदर रजा ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों पर 45 रनों की तेज तर्रार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड करने में नाकाम रहे और उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर किया था।