Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SA: स्टब्स-कोएत्जी की पार्टनरशिप ने भारत से छीनी जीत, वरुण चक्रवर्ती का 'पंजा' भी नहीं आया काम

    Updated: Sun, 10 Nov 2024 11:18 PM (IST)

    ट्रिस्टन स्टब्स और जेराल्ड कोएत्जी की 20 गेंदों पर 42 रन की मैच जिताऊ पार्टनरशिप ने भारतीय टीम से मैच छीन लिया। दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को ...और पढ़ें

    दूसरे टी20 में भारत को मिली हार। इमेज- बीसीसीआई
    दूसरे टी20 में भारत को मिली हार। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया
    2. ट्रिस्टन स्टब्स रहे साउथ अफ्रीक की जीत के हीरो
    3. सीरीज का पहला टी20 भारत ने जीता था

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ट्रिस्टन स्टब्स और जेराल्ड कोएत्जी की पार्टनरशिप ने भारतीय टीम से मैच छीन लिया। सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 124 रन बनाए।

    जवाब में साउथ अफ्रीका टीम ने खराब शुरुआत के बाद भी 19वें ओवर में 7 विकेट खोकर 128 रन बनाए और 3 विकेट से मैच अपने नाम किया। सीरीज का पहला टी20 भारत ने 61 रन से जीता था। ऐसे में सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। 

    भारतीय टीम की खराब शुरुआत

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा। पहले टी20 में शतक लगाने वाले संजू सैमसन दूसरे टी20 में खाता तक नहीं खोल पाए। अगले ही ओवर में अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 5 गेंदों पर 4 रन बनाए।

    नहीं चला कप्‍तान का बल्‍ला 

    • चौथे ओवर में कप्‍तान सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट गए।
    • भारतीय कप्‍तान ने 9 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए।
    • इसके बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला।
    • दोनों ने चौथे विकेट के लिए 30 रन जोड़े।
    • एडेन मार्करम ने इस साझेदारी को तोड़ा।
    • 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्‍होंने तिलक वर्मा का विकेट झटका।
    • तिलक ने 20 गेंद पर 20 रन ठोके।

    रिंकू सिंह रहे फेल

    70 के स्‍कोर पर टीम इंडिया का 5वां विकेट गिरा। ऑलराउंडर अक्षर पटेल 27 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। 16वें ओवर में रिंकू सिंह ने अपना विकेट गंवाया। उन्‍होंने 11 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 45 गेंदो पर 39 रन और अर्शदीप सिंह 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

    खबरें और भी

    अर्शदीप सिंह ने दिया पहला झटका

    124 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह की गेंद पर रयान रिकेल्टन ने रिंकू सिंह का कैच लपका। पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में कप्‍तान एडेन मार्करम बोल्‍ड हुए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्‍हें अपने शिकार बनाया। 44 के स्‍कोर पर मेजबान टीम का तीसरा विकेट गिरा। रीजा हेंड्रिक्स ने 21 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली।

    ये भी पढ़ें: Sanju Samson ने लगातार दो शतक के बाद दिया अंडा, बनाया बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड

    चक्रवर्ती ने झटके लगातार 2 विकेट

    • 11वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मार्को जानसेन को बोल्‍ड किया।
    • जानसेन 10 गेंदों पर 7 रन ही बना सके।
    • इसके बाद 13वें ओवर में वरुण ने लगातार 2 विकेट अपने खाते में डाले।
    • पहली गेंद पर उन्‍होंने हेनरिक क्‍लासेन को कैच आउट कराया।
    • साथ ही दूसरी गेंद पर वरुण ने डेविड मिलर को बोल्‍ड किया।
    • क्‍लासेन ने 2 रन बनाए, वहीं मिलर का खाता तक नहीं खुला।
    • 86 के स्‍कोर पर रवि बिश्‍नोई ने एंडिले सिमलेन को बोल्‍ड किया।
    • सिमलेन ने 10 गेंदों पर 7 रन बनाए।

    वरुण ने खोला पंजा 

    ट्रिस्टन स्टब्स 41 गेंदों पर 47 रन और जेराल्ड कोएत्जी 9 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 20 गेंदों पर 42 रन की मैच जिताऊ पार्टनरशिप हुई। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा रवि बिश्‍नोई और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली।

    ये भी पढ़ें: India vs South Africa: हार्दिक पांड्या ने खेली अहम पारी, रचा दिया बड़ा कीर्तिमान, धोनी-विराट के क्‍लब में मारी एंट्री