Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SL vs NZ: फॉलोऑन खेल रही न्यूजीलैंड पर मंडराया बड़ी हार का खतरा, श्रीलंकाई स्पिनर्स का रहा बोलबाला

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 06:12 PM (IST)

    दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर बड़ी हार का खतरा मंडराने लगा है। पहली पारी में महज 88 रन पर सिमटने के बाद न्यूजीलैंड को फॉलोऑन खेलना पड़ा। कीवी टीम ...और पढ़ें

    न्यूजीलैंड पर हार का खतरा। फोटो- SLC
    न्यूजीलैंड पर हार का खतरा। फोटो- SLC

    HighLights

    1. फॉलोऑन खेलते हुए न्यूजीलैंज ने गंवाए पांच विकेट
    2. पेरिस और जयसूर्या के आगे बेबस दिखे कीवी बल्लेबाज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के दो स्पिन गेंदबाजों ने दूसरे टेस्ट मैच का सूरत-ए-हाल बदल दिए हैं। दोनों मिलकर तीसरे दिन कुल 13 विकेट चटकाए। प्रभात जयसूर्या ने 42 रन देकर 6 विकेट लिए और डेब्यू करने वाले ऑफ स्पिनर निशान पेरिस ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इनकी मदद से श्रीलंका ने पहली पारी में मेहमान टीम को 88 रन पर आउट कर दिया।

    श्रीलंका ने 514 रन की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद, धनंजय डी सिल्वा ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन दिया। फॉलोऑन खेलते हुए भी न्यूजीलैंड की हालत खराब है और बड़ी हार की कगार पर खड़ी है। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 199 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। तीसरे दिन स्टंप्स तक ब्लंडेल (47*) और फिलिप्स (32*) नाबाद लौटे।

    दूसरी पारी में भी स्पिनर्स रहे हावी

    मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में पहले ओवर में ही एक विकेट खो दिया, लेकिन लंच के बाद डेवॉन कॉनवे (61) ने केन विलियमसन (46) के साथ मिलकर 108 गेंद पर 97 रनों की साझेदारी की। जयसूर्या, पेरिस और धनंजय ने फिर न्यूजीलैंड की दूसरी पारी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान श्रीलंका ने 24 रन खर्च कर 4 विकेट चटकाए। हालांकि, टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स ने पलटवार करने का फैसला किया, लेकिन खराब रोशनी और बूंदाबांदी ने मिलकर तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया।

    ब्लंडेल और फिलिप्स ने संभाला

    ब्लंडेल और फिलिप्स ने सिर्फ 84 गेंद पर नाबाद 78 रन जोड़े, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। हालांकि, न्यूजीलैंड अभी भी श्रीलंका से 315 रन पीछे है। श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में निशान पेरिस ने तीन विकेट लिए, जबकि जयसूर्या और धनंजय को एक-एक विकेट मिला।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- SL vs NZ 2nd Test: Prabath Jayasuriya के आगे न्‍यूजीलैंड नतमस्‍तक, 88 रन पर सिमट गई पूरी टीम

    यह भी पढे़ं- SL vs NZ: श्रीलंका के पहाड़ जैसे स्कोर के आगे न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, गेंदबाजों ने कसी नकेल