Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का कड़ा इम्तिहान: श्रीलंका XI के 3 बल्‍लेबाजों ने ठोकी फिफ्टी, पहले दिन बनाए 363 रन

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:24 PM (IST)

    श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम 3 दिवसीय अभ्‍यास मैच खेल रही है। ...और पढ़ें

    भारतीय टीम

    भारतीय टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम 3 दिवसीय अभ्‍यास मैच खेल रही है। कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर भारतीय टीम का सामना श्रीलंका क्रिकेट इलेवन से हो रहा है।

    चोट के कारण कप्‍तान शुभमन गिल यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं। मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी श्रीलंका XI ने पहले दिन स्‍टंप तक 8 विकेट खोकर 363 रन बना लिए हैं।

     

     निशान ने बनाए 66 रन

    श्रीलंका XI की शुरुआत शानदार रही और टॉप-मिडिल ऑर्डर ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। सलामी बल्‍लेबाज निशान मदुष्का और रविंदु रसनथा के बीच पहले विकेट के लिए 124 गेंदों पर 110 रन की साझेदारी हुई। शतक की ओर बढ़ रहे निशान 66 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। 3 नंबर पर उतरे पसिंदु सूरियाबंदारा ने रविंद्र के साथ 61 रन जोड़े। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने पसिंदु (35) को बोल्‍ड किया।

    कप्‍तान ने लगाया अर्धशतक

    सलामी बल्‍लेबाज रविंदु रसनथा के रूप में श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। रसनथा ने 143 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। इसके बाद पवन रत्नायके ने 39 रन बनाए। अहान विक्रमसिंघे के बल्‍ले से 31 रन निकले और अंजला बंदारा 13 रन ही बना पाए।

    दिन के अंत में रमेश मेंडिस (32) और कप्‍तान सोनल दिनुशा (52) का विकेट गिरा। केशरा नुवानथा 9 और दिलुम सुदीरा 1 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 सफलताएं प्राप्‍त कीं। वहीं गुरनूर बरार के खाते में 1 विकेट आया।

    खबरें और भी

     

     

    यह भी पढ़ें- Shubman Gill को अभ्‍यास सत्र के दौरान लगी चोट, भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका पर टूटी आफत, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुआ दिग्गज बल्लेबाज; टीम परेशान