विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: तिलक-जुरैल और सुंदर के पचासों से भारत ने बनाया विशालकाय स्कोर, प्रसिद्ध के दो झटकों ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की टेंशन

Published: Sun, 08 Nov 2026 12:12 PM (IST)

भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की वजह से पहली पारी में 464 रन पर पारी घोषित की। वहीं ...और पढ़ें

भारत की स्थिति मजबूत

भारत की स्थिति मजबूत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की वजह से इंडिया ए ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे अनऔपचारिक टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। भारत ने पहली पारी में 464 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम को दो सफलता दिलाकर न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाल दिया।

मुकाबले के दूसरे दिन तिलक वर्मा, कप्तान ध्रुव जुरैल और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतक जमाया, जिसकी वजह से भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिन का खेल खत्म होने तक न्यजीलैंड ने 36 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। वो अभी भी भारत के स्कोर से 428 रन पीछे है।

भारतीय बल्लेाबाजों का दमदार प्रदर्शन

पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक और साई सुदर्शन फिफ्टी लगाकर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन सुदर्शन शतक लगाने से चूक गए। वो 88 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान जुरैल ने 9 चौकों और दो छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली।

इसके बाद पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि वाशिंगटन सुंदर के 50 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसकी वजह से भारत ने पहली पारी में पांच विकेट खोकर 464 रन बनाए और पारी घोषित कर दी।

न्यूजीलैंड की ओर से जैक गिब्सन ने दो विकेट लिए। वहीं जैरड मैके, डानरु फर्न्स और कैमरन पॉल को एक-एक विकेट मिले।

प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके दो विकेट

भारत के पारी घोषित करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को चोट के बाद वापसी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने दो बड़े झटके दिए। उन्होंन पहले रीस मारिऊ को बोल्ड किया। मारिऊ अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

इसके बाद प्रसिद्ध ने कर्टिस हिफी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वो 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंजरी के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने मैच में छह ओवर डाले। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 11 रन दिए। तीसरे दिन अब भारत की नजर न्यूजीलैंड की पारी को जल्द से जल्द समेटने पर होगी।

यह भी पढ़ें- Ind U19 vs Pak U19 Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा, आर्यवीर सहवाग 22 रन बनाकर लौटे पवेलियन

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: केएल राहुल का 'गोल्डन हार्ट', मैच जिताने के बाद स्टेडियम स्टाफ को दिया खास तोहफा; Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।