Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Women's T20 WC 2026: दिल टूटने के साथ एक युग का अंत, हार के बाद 3 कीवी खिलाड़ियों ने लिया संन्यास; मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:10 AM (IST)

    न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। इंग्लैंड के हाथों मिली हार के साथ ही टीम की तीन अनुभवी खिलाड़ी सूजी बेट्स, ...और पढ़ें

    न्यूजीलैंड का हार के साथ टूर्नामेंट में सफर समाप्त

    न्यूजीलैंड का हार के साथ टूर्नामेंट में सफर समाप्त

    HighLights

    1. न्यूजीलैंड का हार के साथ महिला टी20 वर्ल्ड कप का सफर समाप्त

    2. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड महिला टीम को 9 विकेट से रौंदा

    3. हार के बाद तीन दिग्गज कीवी खिलाड़ियों ने लिया संन्यास

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए शनिवार यानी 27 जून की शाम बेहद ही निराशाजनक रही। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप से भारी मन से विदाई ली। आयरलैंड की वेस्टइंडीज पर जीत ने एक समय उन्हें सेमीफाइनल के लिए दरवाजे खोल दिए थे, मगर कीवी टीम इंग्लैंड महिला टीम के सामने टिक नहीं सकी। 

    इंग्लैंड के हाथों उन्हें ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने कीवी टीम का दिल तोड़ दिया और इसके साथ ही टीम की तीन अनुभवी खिलाड़ियों- सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहुहू ने क्रिकेट को अलविदा कहा।

    न्यूजीलैंड का हार के साथ टूर्नामेंट में सफर समाप्त

    न्यूजीलैंड की टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन यह टूर्नामेंट खेलने उतरी थी। पिछले एडिशन में उन्होंने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर पहली बार खिताब जीता था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी शुरुआत ही बेहद निराशाजनक रही। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के हाथों मिली लगातार दो हार का उन्हें सामना करना पड़ा।

    हालांकि, कीवी टीम ने आयरलैंड और स्कॉटलैंड जैसी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज कर वापसी की थी और सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी थी, लेकिन अंत में उन्हें मेजबान इंग्लैंड के हाथों एक और बड़ी हार झेलनी पड़ी। इंग्लैंड के खिलाफ मिली 9 विकेट से मात देकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। 

    खबरें और भी

    सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहुहू ने लिया रिटायरमेंट

    न्यूजीलैंड की इस हार के साथ ही टीम की तीन अनुभवी खिलाड़ियों-सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहुहू ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। इन तीनों दिग्गजों ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही एलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा।

    ऐसे में उनके इस टूर्नामेंट को कीवी टीम यादगार बनाना चाहती थी, लेकिन ऐसा करने में वह नाकाम रही। ग्रुप स्टेज के 5 में से 3 मैच हारकर न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

    इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने तीनों दिग्गजों को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इस मैच को देखने के लिए 21,018 फैंस मैदान पर आए थे, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा फैंस का वर्ल्ड रिकॉर्ड रहा। 

    अगर बात करें सूजी बेट्स की तो न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास की सबसे महान और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी के रूप में वह रिटायर हुईं। उन्होंने अपने 370 इंटरनेशनल मैचों में 10,721 रन बनाए।

    वहीं, सोफी डिवाइन ने अपने 20 साल लंबे ऐतिहासिक इंटरनेशनल करियर में कुल 317 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4279 वनडे रन और 3817 टी20 रन बनाए, जिसमें कई मैच विनिंग पारियां शामिल रहीं। साथ ही उनके नाम 241 विकेट भी दर्ज रहे। कीवी टीम की अहम तेज गेंदबाज रहीं ली ताहूहू ने कुल 207 मैच में टीम का प्रतिनिधित्व किया और 225 विकेट चटकाए। 

    कैसा रहा NZ W vs ENG W मैच का हाल?

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान अमेलिया के 42 रनों की पारी खेलकर टीम की टॉप स्कोरर रहीं। उनके अलावा सोफी डिवाइन ने भी 30 रनों का अहम योगदान दिया।

    इसके जवाब में 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए डैनी वायट-हॉज की 89 रनों की नाबाद पारी और सोफिया डंकले के 49 रन की मदद 16 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया और सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

    यह भी पढ़ें- NZ W vs SL W: Nilakshika Silva की फिफ्टी से खुला श्रीलंका का खाता, न्‍यूजीलैंड को मिली दूसरी हार

    यह भी पढ़ें- Women's T20 World Cup 2026 Points Table: इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल बनी रोमांचक, नंबर-1 पर किसका राज?