Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MI vs GG: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का कमाल, मुंबई इंडियंस को मिली लगातार दूसरी जीत; गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 11:09 PM (IST)

    मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। वेदा कृष्णमूर्ति बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। कप्तान ब ...और पढ़ें

    मुंबई इंडियंस को मिली लगातार दूसरी जीत। फोटो- एपी
    मुंबई इंडियंस को मिली लगातार दूसरी जीत। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 126 रन लगाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने 5 विकेट खोकर 129 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 46 रन की पारी खेली।

    मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। वेदा कृष्णमूर्ति बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। कप्तान बेथ मूनी 24 रन बनाकर शबनम स्माइल का शिकार बनीं। हरलीन देओल और लिचफील्ड ने कमशः 8 और 7 रन का योगदान दिया।

    तनुजा ने बनाए सर्वाधिक रन

    हेमलता तीन रन ही बना सकीं। ऐश्ली गार्डनर 15 रन बनाकर अमेलिया केर का शिकार बनीं। ब्राइस 25 रन बनाकर नाबाद रहीं। टीम की ओर से तनुजा कंवर ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में अमेलिया केर और शबनम इस्माइल ने तीन-तीन विकेट झटके।

    यह भी पढे़ं- IND vs ENG: 'अगला MS Dhoni तैयार हो रहा है', Dhruv Jurel की तारीफ में बड़ी बात कह गए Sunil Gavaskar

    हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी

    लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की भी शुरुआत बेहद खराब रही। यास्तिका और हेली मैथ्यूज 7-7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद नैट सिवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला नैट सिवर ब्रंट 22 रन बनाकर रन आउट हुईं।

    खबरें और भी

    अमेलिया केर ने 31 रन का योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर अंत तक नाबाद रहीं और सिक्स जड़कर टीम को जीत दिलाई। तनुजा कंवर ने दो विकेट चटकाए। मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: मान गए Yashasvi Jaiswal! 22 की उम्र में चकनाचूर किया Sehwag का 16 साल पुराना रिकॉर्ड; Rishabh Pant भी छूटे पीछे