ZIM vs IND 3rd T20I Highlights: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी के बाद तेज गेंदबाजों का कमाल, भारत ने 3-0 से नाम की सीरीज
India vs Zimbabwe 3rd T20I Highlights: भारत ने जिम्‍बाब्‍वे को हरारे स्‍पोर्ट्स क्‍लब में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 35 रन से हराया। ...और पढ़ें

तीसरी जीत पर भारत की नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Zimbabwe 3rd T20I Highlights: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप किया। सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। भारत ने इसमे 35 रन से जीता
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 29 और श्रेयस अय्यर ने 27 रन बनाए। जिम्बाब्वे टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। इससे पहले भारत ने पहला टी20 7 विकेट से और दूसरा 90 रन से जीता था।