ZIM vs IND 3rd T20I Highlights: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी के बाद तेज गेंदबाजों का कमाल, भारत ने 3-0 से नाम की सीरीज
India vs Zimbabwe 3rd T20I Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 35 रन से हराया।

तीसरी जीत पर भारत की नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Zimbabwe 3rd T20I Highlights: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप किया। सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। भारत ने इसमे 35 रन से जीता
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 29 और श्रेयस अय्यर ने 27 रन बनाए। जिम्बाब्वे टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। इससे पहले भारत ने पहला टी20 7 विकेट से और दूसरा 90 रन से जीता था।
IND vs ZIM 3rd T20I: 35 रन से जीता भारत
20वें ओवर की 5वीं गेंद पर मयंक यादव ने ब्रैड इवांस का विकेट चटकाया। जिम्बाब्वे टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 35 रन से अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज भी जीती।
IND vs ZIM 3rd T20I: तदिवानाशे मारुमनी बोल्ड
जिम्बाब्वे का छठा विकेट गिर गया है। प्रिंस यादव की जगह टीम में आए अशोक शर्मा ने तदिवानाशे मारुमनी को बोल्ड किया। तदिवानाशे मारुमनी ने 3 गेंदों पर 1 रन बनाया।
IND vs ZIM 3rd T20I: आधी जिम्बाब्वे टीम आउट
मयंक यादव ने भारतीय टीम की वापसी करा दी है। उन्होंने रयान बर्ल और वेस्ली मधेवेरे के बीच 50 गेंदों पर हुई 60 रनों की साझेदारी को तोड़ा। मयंक ने वेस्ली का विकेट चटकाया। वेस्ली ने 25 गेंदों पर 28 रन बनाए।
IND vs ZIM 3rd T20I: जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका
रवि बिश्नोई ने सलामी बल्लेबाज बेन करन का विकेट चटकाया। बेन ने 19 गेंदों का सामना किया और 20 रन बनाए। मयंक यादव ने उनका कैच लिया। 8 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 67 रन है।
IND vs ZIM 3rd T20I: यश ने चटकाए 2 विकेट
जिम्बाब्वे को तीसरा झटका लगा गया है। चौथे ओवर में यश ठाकुर ने 2 शिकार किए। उन्होंने चौथी गेंद पर डायोन मायर्स और 5वीं गेंद पर कप्तान सिकंदर रजा का विकेट चटकाया। यश हैट्रिक से चूक गए। 5 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 40 रन है।
IND vs ZIM 3rd T20I: भारत की शानदार शुरुआत
भारत की ओर से पहला ओवर मयंक यादव ने किया। पहली गेंद पर ही उन्होंने ब्रायन बेनेट का विकेट चटकाया। वैभव सूर्यवंशी ने यह कैच लिया।
IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने बनाए 192 रन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह कैच आउट हुए। रिंकू ने 14 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे को अगर क्लीन स्वीप से बचना है तो 193 रन बनाने होंगे।
IND vs ZIM 3rd T20I: कप्तान अय्यर आउट
वैभव सूर्यवंशी के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं। अय्यर ने 18 गेंदों सामना किया और 27 रन बनाए। वह एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।
IND vs ZIM 3rd T20I: वैभव की पारी का अंत
वैभव सूर्यवंशी पहले इंटरनेशनल शतक से चूक गए। उन्होंने 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में वैभव ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। ब्रैड इवांस ने बाउंड्री पर शानदार कैच लिया। अब तिलक वर्मा मैदान पर उतरे हैं।
पिछले मैच में तूफानी 81 रन की पारी खेलने ईशान किशन आज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 11वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान सिकंदर रजा ने ईशान को बोल्ड किया। ईशान ने 4 चौकों की मदद से 26 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। अब कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। सीरीज में यह उनकी दूसरी फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने पहले मैच में 50 रन की पारी खेली थी।
ZIM vs IND 3rd T20I: पावरप्ले समाप्त
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन है। वैभव सूर्यवंशी 35 और ईशान 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद पारी को संभाला है।
India vs Zimbabwe LIVE: अभिषेक शर्मा हुए आउट
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत को पहला झटका लगा है। ब्लेसिंग मुजरबानी ने अभिषेक को 2 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। मुजरबानी ने इस सीरीज में अभिषेक को तीनों मैचों में आउट किया है।
ZIM vs IND 3rd T20I: भारत की बल्लेबाजी शुरू
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतर चुके हैं।
ZIM vs IND 3rd T20I: जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
IND vs ZIM 3rd T20I: भारत की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव।
ZIM vs IND 3rd T20I: टॉस अपडेट
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने 2 बदलाव किए हैं। प्रिंस यादव और शिवम दुबे बाहर हुए हैं। वहीं अशोक शर्मा और सूर्यांश शेडगे को अंतिम 11 में जगह मिली है। जिम्बाब्वे ने भी 1 चेंज किया है। रिचर्ड नगारावा की जगह वेलिंग्टन मसाकाद्जा टीम में आए हैं।
IND vs ZIM 3rd T20I: भारतीय टीम
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह।
Zimbabwe vs India 3rd T20I: जिम्बाब्वे टीम
ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तनाका चिवांगा, इनोसेंट कैया, वेलिंगटन मसाकाद्जा, तफदजवा त्सिगा।
India vs Zimbabwe 3rd T20I: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज 3 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।