DC vs GT Match Preview: दिल्ली कैपिटल्स की नजरें जीत की हैट्रिक पर, गुजरात के लिए मुश्किल हो सकती है राह
दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है। लगातार दो जीत से उत्साहित दिल्ली का शीर्ष क्रम और युवा सम ...और पढ़ें
-1775571092960_m.webp)
दिल्ली के सामने गुजरात की चुनौती

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लोकेश शर्मा, जागरण, नई दिल्ली : लगातार दो जीत से उत्साहित दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुधवार को जब अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी तो उसकी नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। वहीं गुजरात के सामने हार का क्रम तोड़ने की चुनौती होगी।
दिल्ली ने अपने पिछले दो मुकाबलों में लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस को हराया है तो गुजरात को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स से हार मिली है। दिल्ली कैपिटल्स को अपनी मजबूती बनाए रखना है तो टाइटंस की लड़खड़ाती टीम के विरुद्ध केएल राहुल की अगुवाई वाले उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
समीर रिजवी पर नजरें
बल्लेबाजी में उसकी तरफ से 22 वर्षीय समीर रिजवी ने अधिक जिम्मा संभाला है। इस युवा बल्लेबाज ने अपने धैर्य और कौशल का शानदार नमूना पेश करके प्रभावित किया है। अगर राहुल और शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज लय में आ जाते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स और भी मजबूत टीम बन जाएगी। राहुल अपनी शुरुआती दो पारियों में जिस तरह से आउट हुए हैं, उसके लिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता और वह किसी भी समय बड़ी पारी खेल सकते हैं।
तीसरे नंबर पर हालांकि नीतीश राणा असफल रहे हैं और लग रहा है कि वह इस नंबर पर ज्यादा दबाव महसूस कर रहे हैं। श्रीलंका के आरंभिक बल्लेबाज पथुम निसांका ने यहां पिछले मैच में अपनी लय हासिल कर ली थी, जिससे उन्हें पावरप्ले में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज की जोड़ी का सामना करने के लिए जरूरी आत्मविश्वास मिलेगा। रिजवी जबरदस्त फॉर्म में हैं, उनमें स्पिनरों की जमकर धुनाई करने की क्षमता तो पहले से थी ही, लेकिन अब वह तेज गेंदबाजों को भी नहीं बख्श रहे हैं।
खबरें और भी
दिल्ली के गेंदबाजों ने भी दिखाया दम
दिल्ली की तरफ से गेंदबाजों में मुकेश कुमार ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं कप्तान अक्षर पटेल पावरप्ले और बीच के ओवरों दोनों में प्रभावी रहे हैं। लुंगी एंगिडी ने गेंदबाजी इकाई को मजबूती प्रदान की है, जिसमें टी नटराजन और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भी शामिल हैं।
लड़खड़ा रही है गुजरात
वहीं गुजरात टाइटंस एक ऐसी टीम है जो दोनों विभाग में लड़खड़ा रही है। ये टीम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर जरूर से ज्यादा निर्भर नजर आ रही है और उसका मध्यक्रम नहीं चल पा रहा है। गुजरात को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 205 रन का लक्ष्य से हासिल कर लेना चाहिए था, लेकिन साई सुदर्शन से मिली अच्छी शुरुआत का मध्यक्रम के बल्लेबाज फायदा नहीं उठा सके।
ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच के लिए वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एंगिदी, पृथ्वी शॉ, काइल जेमीसन, टी नटराजन, अजय मंडल, साहिल पारख।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।