Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KKR vs PBKS Match Preview: कोलकाता-पंजाब में आज 'हैट्रिक' की लड़ाई, अय्यर और रहाणे लगाएंगे जोर

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 05:00 AM (IST)

    आईपीएल-2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने घर में पंजाब किंग्स से टकराएगी। पंजाब शानदार फॉर्म में हैं तो वहीं कोलकाता को अपनी पहली जीत की तलाश ह ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कोलकाता को घर में मिलेगी पंजाब की चुनौती

    2. पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में है

    3. कोलकाता को पहली जीत की तलाश है

    विशाल श्रेष्ठ, जागरण कोलकाता: ईडन गार्डेंस स्टेडियम में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स व पंजाब किंग्स के बीच अनूठी लड़ाई देखने को मिलेगी। पंजाब जहां जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगा। वहीं, कोलकाता लगातार तीसरी हार टाल जीत का स्वाद चखना चाहेगा।

    पंजाब ने सत्र के पहले दोनों मैच जीते हैं तो कोलकाता को दोनों में हार का मुंह देखना पड़ा है। फिलहाल सिर्फ आंकड़े ही कोलकाता के पक्ष में हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच हुए हैं, जिनमें कोलकाता ने 21 व पंजाब ने 13 जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है।

    बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का समय

    चूंकि टूर्नामेंट अभी शुरुआती चरण में है इसलिए कोलकाता के पास बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका है, विशेषकर तेज गेंदबाजों को। ब्लेसिंग मुजरबानी के अलावा कोई गेंदबाज नहीं चला है। वैभव अरोड़ा व कार्तिक त्यागी बेअसर रहे हैं। ऐसे में उमरान मलिक, सौरव दुबे व नवदीप सैनी जैसे विकल्पों को आजमाया जा सकता है। अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन व वरुण चक्रवर्ती भी विफल रहे हैं।

    इससे न्यूजीलैंड के युवा रचिन रवींद्र को मौका दिया जाना भी बनता है। पंजाब की बात करें तो विजय कुमार वैशाख धारदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दो मैचों में पांच विकेट चटकाए हैं। स्पिनर युजवेंद्र चहल विकेटों की झड़ी नहीं लगा पाने पर भी कसी गेंदबाजी कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह से हालांकि टीम प्रबंधन को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    मध्यक्रम को जागना होगा

    कोलकाता के लिए बल्लेबाजी फिलहाल बहुत ज्यादा चिंता का विषय नहीं लग रही। विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी शानदार फॉर्म में हैं। पिछले दोनों मैचों में उन्होंने अर्धशतक जमाया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे भी अच्छी लय में हैं। आरंभिक बल्लेबाज फिन एलन ने भी दोनों मैचों में तेज शुरुआत की है। कैमरन ग्रीन का बल्ला पिछले मैच में जोर पकड़ रहा था कि वे रनआउट हो गए।

    कोलकाता को अपने मध्यक्रम को जरूर जगाना होगा। रिंकू सिंह को पहले जैसी बल्लेबाजी करनी होगी। दूसरी तरफ पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर, जिन्होंने 2024 में कोलकाता को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया था, वे फॉर्म में आ चुके हैं। अय्यर ईडन की परिस्थितियों से भी भली-भांति वाकिफ हैं। कोलकाता के विरुद्ध उनका शानदार बल्लेबाजी रिकॉर्ड (14 मैचों में 481 रन) भी है। कूपर कोनोली भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दो मैचों में 108 रन बना चुके हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का बल्ला भी खूब बोल रहा है। पंजाब के पास शशांक सिंह व मार्कस स्टोइनिस समेत कई जैसे उम्दा बल्लेबाज भी हैं।

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं

    कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलेन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम साइफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, रचिन रविंद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।

    पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, निहाल वढेरा, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानेसेन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पायला अविनाश और शशांक सिंह।

    यह भी पढ़ें- SRH vs LSG: ऋषभ पंत के अर्धशतक से हैदराबाद हुई घर में पस्त, लखनऊ ने खोला जीत का खाता

    यह भी पढ़ें- GT vs RR: करामाती 20वां ओवर करने के बाद छाए तुषार देशपांडे, IPL के दिग्‍गज ने बांधे तारीफों के पुल