Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs SRH Match Preview: जीत से ही बनेगी मुंबई इंडियंस की बात, हैदराबाद से रहना होगा सावधान

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 04:00 AM (GMT+05:30)

    पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को होने वाले अहम मैच में अपनी किस्मत पलटने के लिए हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन ...और पढ़ें

    मुंबई के सामने हैदराबाद की चुनोती

    मुंबई के सामने हैदराबाद की चुनोती

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध बुधवार को होने वाले अहम मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

    मुंबई की टीम पहले सात मैचों में पांच में हार से चार अंक लेकर नौवें स्थान पर है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था जिससे उसका नेट रन रेट भी बिगड़ गया है।

    ये है मुंबई की चिंता

    मुंबई की टीम की चिंता भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के चार खिलाड़ियों में शामिल कप्तान हार्दिक पंड्या (तीन विकेट और 97 रन) और सूर्यकुमार यादव (110) का खराब प्रदर्शन है। तिलक वर्मा के गुजरात टाइटंस के विरुद्ध शतक से मुंबई लगातार चार मैचों में हार का सिलसिला तोड़ने में सफल रहा था, लेकिन चेन्नई से मिली करारी हार ने एक बार फिर उसके लड़खड़ाते अभियान को और भी मुश्किल में डाल दिया।

    मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। वह अभी तक केवल दो विकेट ले पाए हैं। बुमराह बीच के ओवर और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते रहे हैं, लेकिन पिछले दो मैच में उन्होंने गेंदबाजी की शुरुआत की क्योंकि अन्य गेंदबाज मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे थे। न तो ट्रेंट बोल्ट और न ही दीपक चाहर अपने आक्रामक तेवर दिखा पाए हैं।

    खबरें और भी

    मुंबई के गेंदबाजों के असफल होने के कारण विरोधी टीमों ने पावरप्ले में नियंत्रण बनाया है जिससे मुंबई को नुकसान पहुंचा।

    रोहित की वापसी का इंतजार

    इस बीच रोहित शर्मा की अनुपस्थिति ने खालीपन सा पैदा कर दिया है। उनकी जगह पारी का आगाज करने के लिए भेजे गए दानिश मालेवार उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। अब यह देखना है कि पूर्व कप्तान रोहित हैमस्ट्रिंग की समस्या से उबरने के बाद पूरी फिटनेस हासिल कर पाए हैं या नहीं।

    चोटिल मिचेल सेंटनर की जगह केशव महाराज को टीम में शामिल किए जाने के बाद यह देखना बाकी है कि विल जैक्स को अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं। जैक्स ने टी20 विश्व कप में इसी तरह की परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया था।

    हैदराबाद है सतर्क

    सनराइजर्स इस बात से अच्छी तरह वाकिफ होगा कि मुंबई अपनी हार का सिलसिला तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। ऐसे में उसकी उम्मीद बल्लेबाजों पर टिकी रहेगी जो वानखेड़े स्टेडियम की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सनराइजर्स में पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हराया था।

    अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद फॉर्म में लौट आए हैं और वह इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने अब तक 212.29 के स्ट्राइक रेट और 54.28 के औसत से 380 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।

    ईशान किशन (312) और हेनरिक क्लासेन (349) ने भी बल्लेबाजी ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन ट्रेविस हेड (186) से टीम को और अधिक उम्मीदें होंगी, जो अभी तक इस टूर्नामेंट में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कप्तान पैट कमिंस की वापसी से सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को उनसे सतर्क रहना होगा। सनराइजर्स की टीम अभी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं

    मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रयान रिकल्टन, रॉबिन मिंज, दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कार्बिन बॉश्च, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कृष भगत, एएम गजनफर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा।

    सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेंस फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टन, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएट्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, इशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।

    यह भी पढ़ें- एक ताने से परेशान हो गए थे श्रेयस अय्यर, फिर खुद को बदलने की ठानी और मचा दिया हंगामा; खुद बताई दर्द भरी कहानी

    यह भी पढ़ें- 'सभी की इज्जत करो, ईमानदार रहो', विराट कोहली ने बच्चों को दिया जीवन सुधारने का ज्ञान, बताया अपना अनुभव