विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छोले भटूरे, मिलेट्स के पकवान... ये रहा ITC मौर्या में टीम इंडिया के ब्रेकफास्ट का मेन्यू

Published: Thu, 04 Jul 2024 08:49 AM (IST)

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। वर्ल्ड ...और पढ़ें

बारबाडोस से दिल्ली पहुंची टीम इंडिया (फोटो एएनआई)
बारबाडोस से दिल्ली पहुंची टीम इंडिया (फोटो एएनआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार सुबह अपने देश लौट आई है। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम कुछ दिनों तक बारबाडोस में ही फंस गई थी। चक्रवाती तूफान के कारण भारतीय टीम की वतन वापसी में देरी हुई। चार्टर्ड विमान से भारतीय टीम आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।

टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में हैं। सुबह 11 बजे भारतीय टीम के सदस्य पीएम मोदी से मुलाकात भी करेंगे। आईटीसी मौर्या होटल पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। टीम के ब्रेकफास्ट के लिए खास तैयारी की गई है। आईटीसी मौर्या के एग्जिक्यूटिव शेफ शिवनीत पहोजा ने मेन्यू के बारे में बताया है।

ब्रेकफास्ट के लिए खास इंतजाम

उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के लिए खासतौर पर ब्रेकफास्ट तैयार किया गया है। साथ ही खास केक भी बनाया गया है। शिवनीत पहोजा ने बताया केक टीम की जर्सी के रंग का है। इसका मुख्य आकर्षण ट्रॉफी है, देखने में ये ट्रॉफी असली लगती है, लेकिन इसे चॉकलेट से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि केक को तैयार करने में पूरी रात लगी है।

टीम इंडिया का मेन्यू

शेफ ने बताया कि हमने विशेष नाश्ते की व्यवस्था की है। ब्रेकफास्ट के मेन्यू में छोले भटूरे हैं। इसके अलावा मिलेट्स से बने पकवानों को भी इसमें शामिल किया गया है। मेन्यू को तैयार करने के लिए खिलाड़ियों की सेहत का खास ध्यान रखा गया है।

शेफ ने ये भी बताया कि टीम के खिलाड़ी जब अपने रूम में चेक इन करेंगे तो उनके लिए ट्रीट का इंतजाम किया गया है।

ये भी पढ़ें:

आखिरकार ट्रॉफी संग वतन लौटे भारतीय स्टार्स, एयरपोर्ट पर फैंस का उमड़ा सैलाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।