Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में यात्रियों की बढ़ी टेंशन, 17 मेट्रो स्टेशन बंद; ऑटो वाले वसूल रहे मनमाना किराया

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 09:19 AM (IST)

    कॉकरोच जनता पार्टी के हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो के 17 प्रमुख स्टेशन लगातार तीसरे दिन बंद रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। इं ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली मेट्रो के 17 प्रमुख स्टेशन बंद रहे। सुबह से व्यस्त स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं ठप रहने से नौकरीपेशा, छात्रों और आम यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।

    तीसरे दिन भी लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आइटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग व शिवाजी स्टेडियम सहित झंडेवालान मेट्रो स्टेशन सुबह 7.30 बजे से बंद कर दिए गए।

    लोगों को हो रही काफी परेशानी

    मेट्रो बंदी के साथ लुटियंस दिल्ली के आसपास इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदियों ने यात्रियों की दोहरी परेशानी बढ़ा दी। क्योंकि, आगे जाने के लिए लोगों को ऑटो व कैब समेत परिवहन की अन्य सेवाओं की बुकिंग में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    इसके चलते कई ने जरूरी यात्रा टाल दी तो कई लोग घंटों देनी से कामकाज और जरूरी कामों पर पहुंचे। इस दौरान एक्स समेत अन्य सोशल मीडिया मंचों पर शिकायतों की बाढ़ रही।

    250 से 500 रुपये तक चुकाने पड़ रहे

    दैनिक यात्रियों का कहना है कि स्टेशनों के अचानक बंद होने से उन्हें महंगे विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है। मयूर विहार से संसद मार्च तक आवाजाही करने वाली शालिनी राय ने बताया कि मेट्रो से उनका रोजाना का खर्च 100 रुपये से भी कम आता था, लेकिन अब कैब या ऑटो के लिए उन्हें 250 से 500 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।

    खबरें और भी

    निजी वाहनों का रुख कर रहे लोग

    इंटरनेट बंद होने के कारण यूपीआई भुगतान न चलने से ऑटो चालक खुले पैसे न होने का बहाना बनाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। वहीं, प्रीत विहार निवासी मानस का 32 का मेट्रो सफर अब 220 रुपये की एकतरफा कैब सवारी में बदल गया है। स्टेशन बंद होने से लोग बसों और निजी वाहनों का रुख कर रहे हैं, जिससे सड़कों पर भीषण जाम लग रहा है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, CJP के प्रदर्शन के बीच DMRC का फैसला

    स्कूल शिक्षक राजेश सिंह और अमित कुमार जैसे यात्रियों का कहना है कि दफ्तर समय पर पहुंचने के लिए उन्हें सुबह आठ बजे के बजाय 6:30 बजे ही घर से निकलना पड़ रहा है, फिर भी लोग रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंच पा रहे हैं।