Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े चार लुटेरे, आजादपुर रेलवे स्टेशन के पास चाकू मारकर लूट लिया था मोबाइल

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 11:55 PM (IST)

    पुलिस ने आजादपुर रेलवे स्टेशन के पास चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ...और पढ़ें

    चाकू से हमला कर मोबाइल लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

    चाकू से हमला कर मोबाइल लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

    संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। आजादपुर रेलवे स्टेशन के पास राहगीर पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपित से अपराध में इस्तेमाल चाकू और लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपित आजादपुर रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति को चाकू मारकर उसका मोबाइल लूटकर मौके फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और एक नाबालिग समेत चार आरोपित को पकड़ लिया।

    उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि अशोक विहार थाने को घटना के संबध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। घायल सूबेदार ने बताया कि वह लालबाग क्षेत्र से लौटते हुए आजादपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। रेलवे लाइन पार करने के बाद उसे चार अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और मोबाइल मांगा।

    विरोध करने पर दो ने उसे पकड़ लिया और एक ने उसकी जांघ में चाकू मार दिया। एक अन्य युवक ने उसकी जेब से मोबाइल निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को पकड़ लिया।

    पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल और अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। आरोपित की पहचान राजन, रवि कुमार, अभिषेक उर्फ गलगोटा के रूप में हुई है। जबकि चौथा आरोपित नाबालिग है। जांच के दौरान इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच कर रही है।

    खबरें और भी