मदद की उम्मीद में चढ़ी थी छात्रा, चलती बस में हुई दरिंदगी; पढ़ें परी चौक से कश्मीरी गेट तक 47 KM की Inside Story
ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक का 47 किलोमीटर का रास्ता एक 16 वर्षीय नाबालिग ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली में एक बार चलती बस में गैंगरेप की शिकार हुई 16 साल की छात्रा
4 अगस्त की रात तेज बारिश और हवा के बीच मदद मांगना पड़ गया भारी
विश्वनाथ ट्रांसपोर्ट की बस को पुलिस ने लिया कब्जे में, जुटाए जा रहे साक्ष्य
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक का 47 किलोमीटर का रास्ता एक 16 वर्षीय नाबालिग के लिए जिंदगी का सबसे खौफनाक सफर बन गया। 4 अगस्त की रात, जब मूसलधार बारिश और घने अंधेरे में मदद की उम्मीद लेकर वह एक खाली स्लीपर बस में सवार हुई थी, उसे अंदाजा भी नहीं था कि बस में मौजूद ड्राइवर और कंडक्टर ही दरिंदे निकलेंगे।
वर्कशॉप से निकली बस बनी क्राइम सीन
पुलिस जांच में सामने आया कि बस सूरजपुर में मरम्मत के बाद तिमारपुर की तरफ लौट रही थी। परी चौक पर अकेली खड़ी किशोरी ने जब मदद मांगी, तो आरोपी चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने उसे नोएडा सेक्टर-63 छोड़ने का झांसा दिया।
पर्दों की आड़ में दरिंदगी
जैसे ही विश्वनाथ ट्रांसपोर्ट की वह बस आगे बढ़ी, कंडक्टर संदीप ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से चलती बस में मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बाहर बारिश और अंदर स्लीपर बर्थ की खिड़कियों पर लगे भारी पर्दों के पीछे आरोपियों ने यह गंदा कांड कर दिया। यही कारण है कि चलती बस में हो रही इस हैवानियत का सड़क पर चल रहे लोगों को कुछ पता ही नहीं चला। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
सलाखों के पीछे गए दोनों आरोपी
वारदात के बाद आरोपी किशोरी को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तिमारपुर बस पार्किंग से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। फोरेंसिक टीम ने बस को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए हैं।

बस में सुरक्षा के हर कायदे-कानून तोड़े गए
बता दें कि दिल्ली एनसीआर में ड्राइवर कंडक्टर का पुलिस सत्यापन और यूनिफॉर्म पर नेम प्लेट अनिवार्य है, लेकिन इस मामले में इस नियम का पालन हुआ था या नहीं, यह जांच का विषय है। बसों में विजिबिलिटी रोकने पर भी कड़ी पाबंदी है।
फिर भी इस बस में गहरे रंग के पर्दे लगाए गए थे। इसी का फायदा उठाकर युवती के साथ 47 किलोमीटर तक दरिंदगी को अंजाम दिया गया, जो कई सवाल खड़े कर रही है।
बसों में सीसीटीवी भी अनिवार्य करने के भी दावे किए जाते रहे हैं लेकिन इस मामले ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब पुलिस ट्रांसपोर्ट कंपनी से इन सवालों का भी जवाब मांगेगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 3 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप में स्कूल बस का ड्राइवर गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई बच्चों के VIDEO
