दिल्ली में 3 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप में स्कूल बस का ड्राइवर गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई बच्चों के VIDEO
दिल्ली पुलिस ने बवाना स्थित एक निजी स्कूल की तीन वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कूल बस ...और पढ़ें

आरोपी बच्ची को टॉफी व चॉकलेट का लालच देकर कई मौकों पर उसके साथ गलत हरकत (अश्लील हरकत) करता था।
HighLights
दिल्ली के बवाना में 3 वर्षीय छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला
स्कूल बस का ड्राइवर विकास टॉफी का लालच देकर करता था गलत हरकत
दिल्ली पुलिस ने आरोपी कैब चालक को किया गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय नर्सरी की छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस ने स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, घटना का खुलासा 19 अगस्त को हुआ जब बच्ची के परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे। पूछताछ करने पर बच्ची ने अपनी मां को स्कूल के एक 'अंकल' के बारे में बताया जो उसे टॉफी और चॉकलेट देता था।
जांच में सामने आया कि आरोपी करीब आठ महीने से स्कूल बस चला रहा था और उसने बच्ची का शौचालय तक पीछा कर चार बार उसके साथ घिनौनी हरकत की।
सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरों से हुई पहचान
24 अगस्त को पुलिस और परिजनों ने बच्ची को स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों की तस्वीरें दिखाईं, जिसमें उसने आरोपी ड्राइवर की पहचान की।
इसके तुरंत बाद पुलिस ने पोक्सो (POCSO) कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसमें छोटे बच्चों को टॉफी-चॉकलेट खिलाने के कई वीडियो मिले हैं। इसके साथ ही पूरे स्कूल परिसर के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच जारी है।
Delhi | A case of sexual abuse involving a three-year-old girl attending a private school in Delhi has come to light. A cab driver has been arrested on charges of sexual abuse. The incident involves the alleged sexual abuse of a three-year-old nursery student at a school in the…
— ANI (@ANI) August 31, 2026
मामले पर गरमाई राजनीति, आप ने साधा निशाना
घटना के सामने आने के बाद दिल्ली में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कड़ी आलोचना की। भारद्वाज ने राष्ट्रीय राजधानी में लगातार सामने आ रही मासूम बच्चों से दरिंदगी की घटनाओं पर सरकार की प्रतिक्रिया को "संवेदनशीलहीन और ठंडी" करार दिया।
स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार और शिक्षा मंत्री आशीष सूद जांच रिपोर्ट में गंभीर पॉक्सो उल्लंघन सामने आने के बावजूद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर जनकपुरी के एक निजी स्कूल में क्लर्क द्वारा 3 वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना के पीड़ितों से मुलाकात न करने और आरोपियों का बचाव करने वाले तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
