दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार में छह दिन के नवजात को सड़क पर फेंका, पुलिस ने कराया एम्स में भर्ती
दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार में छह-सात दिन का एक नवजात शिशु सड़क किनारे रोता हुआ मिला। पीसीआर स्टाफ ने उसे तुरंत एम्स पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सरिता विहार थाना क्षेत्र में आली मोड़ के पास सड़क किनारे छह-सात दिन का एक नवजात शिशु रोता हुआ मिला।एआई इमेज
HighLights
सरिता विहार में सड़क किनारे मिला छह दिन का नवजात।
पीसीआर टीम ने बच्चे को तुरंत एम्स में भर्ती कराया।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सरिता विहार थाना क्षेत्र में आली मोड़ के पास सड़क किनारे छह-सात दिन का एक नवजात शिशु रोता हुआ मिला। पीसीआर स्टाफ ने नवजात को तुरंत एम्स के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।
पीसीआर टीम की त्वरित कार्रवाई अहम साबित हुई, जिससे हालात बिगड़ने से पहले ही बच्चे को इलाज मिल गया। चिकित्सक अभी बच्चे की हालत पर नजर रखे हुए हैं। वहीं पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चा कहां से आया और उसे वहां कौन छोड़कर गया।
पुलिस के मुताबिक घटनाओं का क्रम समझने और बच्चे को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए 'आली मोड़' और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस आस-पास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है ताकि कोई ऐसी जानकारी मिल सके जिससे बच्चे की पहचान हो सके और उन हालात का पता चल सके जिनकी वजह से बच्चे को सड़क किनारे छोड़ दिया गया।
