Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा, गाय के सामने आने पर बाइक फिसलकर ट्रक में घुसी; 9 साल की बच्ची की मौत

    By Saurabh PandeyEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Wed, 25 Feb 2026 11:09 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक बच्चा घायल हो गए। तीनों एक ही ...और पढ़ें

    सामने गाय आने पर बाइक के फिसलने पर हुआ एक्सीडेंट। फोटो: एआई जनरेटेड

    सामने गाय आने पर बाइक के फिसलने पर हुआ एक्सीडेंट। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसे में नौ साल की बच्ची की मौत

    2. सड़क पर गाय आने से बाइक फिसलकर डंपर से टकराई

    3. सड़क पर पशु और तीन सवारी के खतरे उजागर हुए

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार पहला पुश्ता पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार एक युवक और उसके 13 वर्षीय भाई और नौ वर्षीय बहन को टक्कर मार दी। घटना में नौ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों भाइयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुश्ता रोड पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस रोड पर डंपर और ट्रकों के आने पर रोक है। इसके बावजूद पुलिस की मिली भगत से यहां भारी वाहन चलते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    WhatsApp Image 2026-02-25 at 10.57.13 AM

    भतीजे की शादी में गए थे अंकुर

    पहला पुश्ता निवासी अंकुर कुमार मंगलवार को साढ़े चार पुश्ता पर अपने भतीजे की शादी में गए थे। देर रात करीब 11:00 बजे वह अपने भाई और छोटी बहन को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान पहला पुश्ता के पास अचानक सड़क पर उनकी बाइक के आगे गाय आ गई।

    WhatsApp Image 2026-02-25 at 10.57.14 AM (1)

    गाय से बचने के चक्कर में उन्होंने बाइक साइड की तो पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से अंकुर और उनके पीछे बैठे भाई बहन काफी दूर जाकर गिरे।

    WhatsApp Image 2026-02-25 at 10.57.15 AM

    पहले डंपर फिर जमीन से लगा मासूम का सिर और...

    बहन का सिर पहले डंपर और बाद में जमीन पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके छोटे भाई को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुड़ गई और लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा काटा।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-02-25 at 10.57.14 AM

    लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क पर भारी वाहनों की नो एंट्री के बावजूद यहां पर रोजाना ईंट रोड़ी और बदरपुर लेकर भारी वाहन आते हैं और आए दिन दुर्घटनाओं का अंजाम देते हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।

    लोगों ने पुलिस अधिकारियों पर मिली भगत का आरोप लगाया। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के कारोबारी का बड़ा दावा, "ट्रक ड्राइवरों की कमाई IT प्रोफेशनल से ज्यादा"; समझा दिया पूरा कैलकुलेशन