दिल्ली के मदनपुर खादर में युवक नाले में बहा, नोएडा से लौटते वक्त हुआ हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी
दक्षिणी दिल्ली के मदनपुर खादर में नोएडा से लौट रहा 18 वर्षीय अंकित नाले में फिसलकर बह गया। पुलिस, डीडीएमए और दमकल विभाग की टीमें रात से उसकी तलाश में ...और पढ़ें
-1786179736585_m.webp)
दिल्ली में एक युवक नाले में बहा। फोटो - AI जनरेटेड
HighLights
18 वर्षीय अंकित मदनपुर खादर के नाले में बहा।
नोएडा से लौटते समय प्रियंका कैंप के पास फिसला।
पुलिस, डीडीएमए टीमें रात से तलाश में जुटीं।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मदनपुर खादर में शुक्रवार रात को एक दर्दनाक घटना हो गई। मदनपुर खादर स्थित प्रियंका कैंप आली गांव के नाले में एक युवक बह गया। हादसे के बाद तुरंत घटना की सूचना दी गई।
नोएडा से लौटते वक्त भीम कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय अंकित प्रियंका कैंप के पास फिसलकर तेज बहाव वाले नाले में गिर गया और पानी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डीडीएमए की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना तुरंत दी
सरिता विहार पुलिस स्टेशन में 7 अगस्त की रात को एक PCR कॉल प्राप्त हुई कि एक लड़का नाले में बह गया है। घटना को गंभीर से लेते हुए एसआई रोशन लाल को तुरंत मामला सौंपा गया।
इसके बाद एसआई रोशन लाल बीट स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर शिकायत करने वाला मनीष पुत्र राज किशोर मिला, जो कि भीम कॉलोनी, अली विहार, दिल्ली का ही रहने वाला है।
फिसलकर नाले में बहा
पुलिस ने शिकायत करने वाले युवक से पूछताछ तो उसने बताया कि उसका दोस्त, अंकित (18 वर्ष) पुत्र सुनील नोएडा से लौट रहा था। जब वह प्रियंका कैंप नाले के पास पहुंचा, तो वह गलती से फिसल गया। बताया कि उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नाले में पानी के तेज बहाव में बह गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- दिल्ली के देवली में बारिश से गिरी पार्किंग की दीवार, 10 से ज्यादा कारें मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त
बताया कि घटना के तुरंत बाद DDMA ईस्ट रेस्क्यू टीम और दिल्ली फायर सर्विस (फायर टेंडर WT-74) की मदद से अंकित को ढूंढने के लिए बहुत कोशिशें की गईं। हालांकि, लगातार सर्च ऑपरेशन के बावजूद अंकित का पता नहीं चल सका है। अभी भी युवक की तलाश की जा रही है।