दवा खरीद मामले में फाइलों के गायब होने पर आप ने उठाए सवाल, भाजपा ने आरोपों को बताया निराधार
आप ने दिल्ली सरकार पर 650 करोड़ के दवा खरीद मामले में महत्वपूर्ण फाइलें गायब होने का आरोप लगाया है। भाजपा ने इन आरोपों को आप द्वारा फैलाया गया झूठ और ...और पढ़ें

AAP नेता सौरभ भारद्वाज।
HighLights
आप ने 650 करोड़ दवा खरीद मामले में फाइलें गायब होने का आरोप।
दवाओं, बेडशीट, एक्स-रे मशीनों की खरीद से जुड़ी फाइलें गायब हैं।
भाजपा ने आप के आरोपों को झूठ और भ्रम बताया है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार में दवाओं और स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की खरीद से जुड़े कथित 650 करोड़ के मामले को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि दवाइयों, बेडशीट, ओआरएस, एक्स-रे मशीनों तथा अन्य चिकित्सा उपकरणों की खरीद से संबंधित कई महत्वपूर्ण फाइलें सरकारी कार्यालयों से गायब हैं।
आप के अनुसार, इन फाइलों में टेंडर, सप्लाई आर्डर, वर्क ऑर्डर, खरीदी गई सामग्री की मात्रा और वितरण से जुड़ी जानकारी दर्ज थी। आप के दिल्ली संयाेजक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि सरकारी कार्यालयों में चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद इस प्रकार फाइलों का गायब होना गंभीर विषय है।
आप झूठ और भ्रम फैला रही: कपूर
उधर पलटवार करते हुए दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है की आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज राजनीतिज्ञ कम झूठ एवं भ्रम के सौदागर अधिक हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले समझ नही पाते कि भारद्वाज कैसै ऐसे झूठ भ्रम फैलाते हैं कि जैसे आज उन्होने दिल्ली में एक मेडिकल स्कैम बताने के नाम पर प्रयास किया जबकि सच यह है की दिल्ली की भाजपा सरकार ने स्कैम को प्रारम्भ में ही पकड़ कर सरकार का नुकसान रोका है।