'शादी भी हमारी वजह से हुई...': राघव चड्ढा पर AAP नेता बोले- सांसद बनाया इसलिए परिणीति ने चुना, वरना कौन पूछता?
आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से शादी उनके AAP से राज्यसभा सांसद होने के कारण हुई।
-1777296128779_m.webp)
राघव चड्ढा की परिणीति। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को अब तक का सबसे बड़ा झटका देने वाले राघव चड्ढा और केजरीवाल के बीच इस समय आरोप प्रत्यारोप दौर चल रहा है। जहां आप पार्टी छोड़ने के बाद राघव तमाम सवाल खड़े कर रहे हैं तो आप की ओर से इसे बड़ी साजिश बताया जा रहा है।
वहीं, दोनों के आरोप प्रत्यारोप के बीच राघव चड्ढा की शादी को लेकर भी बयान दिए जा रहे हैं। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में कहा कि राघव चड्ढा की परिणीति से शादी ही इसलिए हो पाई क्योंकि वे आमदी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। कहा यदि वे राज्यसभा सांसद नहीं होते तो उन्हें कोई नहीं पूछता।
'पार्टी के खिलाफ रच रहे साजिश'
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर आपको पार्टी छोड़नी थी तो छोड़ सकते थे, लोग आपको गाली नहीं देते। उन्होंने कहा, गाली तो इसलिए दी जा रही है कि जिस पार्टी ने तुम्हें इतना सबकुछ दिया, आज उस पार्टी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि राघव चड्ढा ने भाजपा के साथ मिलकर साजिश की है। कहा कि चड्ढा ने अपनी अलग छवि बनाने की कोशिश की और उसमें भाजपा भी उसका सहयोग कर रही है।
यह भी पढ़ें- 'AAP अरबपतियों की पार्टी', कांग्रेस का गंभीर आरोप; केजरीवाल को बताया BJP की 'Team-B'
यह भी पढ़ें- AAP के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी, राज्यसभा चेयरमैन ने दी अनुमति; NDA का आंकड़ा 148 पहुंचा
सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो के जरिए उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी को कंपनी से नौकरी भी छोड़नी होती है तो तीन महीने का नोटिस देते हैं। क्योंकि यह करना दायित्व होता है। उन्होंने कहा कि नौकरी छोड़ते हुए लोग उस कंपनी को बर्बाद नबीं करते हैं।
राघव चड्ढा ने भी उठाए सवाल
उधर, राघव चड्ढा ने भी सोमवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि जिस पार्टी के लिए सीए का करियर छोड़ा और 15 साल देकर खून पसीने से सींचा। उन्होंने लेकिन अब पार्टी का माहौल जहरीला हो गया है। कहा कि जहां पार्टी भ्रष्ट लोगों के हाथ में फंसकर रह गई है। उन्होंने कहा, जहां काम करने की आजादी ना हो, वहां रुकने में कोई फायदा नहीं है।
