'AAP अरबपतियों की पार्टी', कांग्रेस का गंभीर आरोप; केजरीवाल को बताया BJP की 'Team-B'
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए उसे 'अरबपतियों की पार्टी' करार दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि आप ने पैसे लेकर राज्यसभा सीटें बेचीं।
-1777295449728_m.webp)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसद ने पाला बदलकर भाजपा में विलय कर लिया। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेता ने अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि यह अरबपतियों की पार्टी है, जो पैसों के आधार पर राज्यसभा सीटें आवंटित करती है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए भाजपा की 'बी-टीम' की तरह काम कर रही है।
अजय माकन ने सवाल उठाए कि पंजाब विधानसभा चुनाव में मात्र 6 प्रतिशत वोट पानी वाली भारतीय जनता पार्टी को छह सांसद कैसे मिल गए?
भाजपा नेताओं के साथ हो चुकी है सेटिंग
अजय माकन ने दावा किया, मैं हमेशा से कहा है कि आम आदमी पार्टी भाजपा की प्रॉक्सी पार्टी यानी बी-टीम है। अब आम आदमी पार्टी को अपना नाम बदलकर 'अरबपति आदमियों की पार्टी' कर लेना चाहिए। मुझे पहले इसके संकेत मिले थे कि केजरीवाल की पार्टी की भाजपा नेताओं के साथ सेटिंग हो चुकी है।
आप ने सुशील गुप्ता को राज्यसभा भेज दिया
अजय माकन ने आगे बताया, जब साल 2017 में दिल्ली का राज्यसभा चुनाव हो रहा था, उस दौरान हमारे नेता सुशील गुप्ता जी ने मुझसे कहा कि मैं इस्तीफा देना चाहता हूं। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी मुझे राज्यसभा सदस्य बना रही है। मेरी पूरी बात हो चुकी है, सारी सेटिंग हो चुकी है। इस पर मैंने कहा- वहां पहले से ही राज्यसभा के कई उम्मीदवार हैं, आपको कैसे बनाएंगे? लेकिन सुशील गुप्ता जी नहीं माने, उन्होंने आप जॉइन कर ली और आखिर में आप ने सुशील गुप्ता को राज्यसभा भेज दिया।
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के सामने नई टेंशन, पार्टी को अलविदा कहने वाले 7 सांसदों के साथ खड़ी कार्यकर्ताओं की 'फौज'
अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, इसलिए मैं यही कहना चाहता हूं कि आप ऐसी पार्टी है, जिसने योग्य लोगों को राज्यसभा न भेजकर धनकुबेरों को धन के आधार पर संसद में भेजा है। इसी कड़ी में जब मैं आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आ रहा था तो मैंने आप के उन सात 7 सांसदों के एफिडेविट निकाले, जो अब भाजपा में जा चुके हैं। मैंने उनके एफिडेविट देखे तो पता चला कि प्रति राज्यसभा सांसदों की औसतन नेटवर्थ 818,50,35,420 रुपये है
