क्या राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों पर है संकट? संजय सिंह बोले- AAP छोड़ने वालों की राज्यसभा सदस्यता होगी रद
आम आदमी पार्टी को विश्वास है कि पार्टी छोड़ने वाले सातों राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द होगी। संजय सिंह ने सभापति को याचिका भेजकर कहा कि संविधान विश ...और पढ़ें
HighLights
आप को सात राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द होने का भरोसा
संजय सिंह ने सभापति को सदस्यता रद्द करने की याचिका भेजी
संविधान विशेषज्ञ भी सदस्यता समाप्ति को तय मान रहे हैं
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि पार्टी छोड़ने वाले सातों राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद होगी। आप के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा कि तमाम वरिष्ठ वकील और कानून विशेषज्ञ राय दे रहे हैं कि इन राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद होगी।
उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय मिलने में देरी हो सकती है, मगर जीत उनकी होगी। इसके साथ संजय सिंह ने पार्टी छोड़ने वाले इस सातों राज्यसभा सदस्यों को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो इस्तीफा देकर दिखाएं।
सातों राज्यसभा सदस्यों ने विश्वासघात किया
उन्होंने कहा कि जिस जनता ने उन्हें आम आदमी पार्टी के लिए जनादेश दिया था, इन राज्यसभा सदस्यों ने उन लोगों के साथ विश्चासघात किया है। सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा समेत सभी सांसदों की सदस्यता समाप्त करने के लिए राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को अपनी याचिका भेज दी है।
कहा- भी सांसदों की सदस्यता जानी तय
रविवार को यह जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ नेता और सिंह ने कहा कि संविधान के विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में विलय करने वाले सभी सांसदों की सदस्यता जानी तय है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी को मानना पड़ेगा, उत्तराखंड और अरुणाचल में जब तोड़फोड़ की गई, तब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि संविधान के ज्ञाताओं, देश के वरिष्ठ अधिवक्ता और संविधान विशेषज्ञ कपिल सिब्बल, पीडीटी आचार्य समेत तमाम लोगों ने यह साफ कर दिया है कि जिन सात लोगों ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में विलय करने का फैसला लिया है, उन सबकी सदस्यता निश्चित रूप से समाप्त होगी।