Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'देश के अपमान पर एक शब्द नहीं, अब कर रहे पोस्ट', ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी पर भड़के संजय सिंह

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 03:32 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने डोनल्ड ट्रंप से जुड़े एक पोस्ट पर पीएम मोदी की आलोचना की। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. PM मोदी ने ट्रंप पर हमले के बाद हिंसा पर ट्वीट किया।

    2. संजय सिंह ने ट्रंप की धमकी पर PM मोदी की चुप्पी पर सवाल।

    3. सरकार पर भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा समाप्त करने का आरोप लगाया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान हुई फायरिंग के बाद पीएम मोदी द्वारा डाले गए पोस्ट को लेकर संजय सिंह भड़क गए।

    संजय सिंह ने कहा कि 'अमेरिका के राष्ट्रपित डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को नक्शे से मिटाने की बात कही थी। क्या यह हिंसा नहीं है, क्या यह हिंसा को बढ़ावा देना नहीं है?'

    पीएम मोदी ने ट्रंप के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला

    संजय सिंह ने यह भी कहा कि 'डोनल्ड ट्रंप हमारे देश के लोगों का अपमान करते हैं, इतना नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह तक कहा कि तुम्हारा करियर खत्म कर देंगे। लेकिन पीएम मोदी ने ट्रंप के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने कहा, पीएम मोदी जानते हैं कि वे उसका करियर खत्म कर देंगे लेकिन, फिर भी कुछ नहीं बोलें।'

    भारत को नरक कहा, जब पोस्ट नहीं डाली

    संजय सिंह ने कहा, 'आज ट्रंप पर हमला हुआ तो पीएम मोदी पोस्ट डाल रहे हैं कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। कहा कि 160 बच्चों के लिए पीएम मोदी ने पोस्ट क्यों नहीं किया। 'भारत को नरक बोला गया, लेकिन तब भी पीएम मोदी ने कोई पोस्ट डाला।'

    संजय सिंह ने कहा कि 'यह गुलाम सरकार और गुलाम पार्टी है। इनकी मानसिकता गुलामी वाली है। कहा कि इन्होंने देश की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से समाप्त करने का काम किया है। इनकी कोई विदेश नीति नहीं है।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'पंजाब की जनता इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी', राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर भड़के संजय सिंह

    संजय सिंह ने कहा कि 'पीएम मोदी अपने देश में विपक्षियों पार्टियों को खत्म करने के लिए तो कुछ भी कर सकते हैं लेकिन, डोनल्ड ट्रंप को एक बार भी जवाब नहीं दिया।'