'पंजाब की जनता इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी', राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर भड़के संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस 'गद ...और पढ़ें

आप सांसद संजय सिंह।
HighLights
संजय सिंह ने 7 AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने पर पलटवार किया।
राघव चड्ढा समेत सांसदों को 'गद्दार' बताया, पंजाब नहीं माफ करेगा।
भगवंत मान सरकार के खिलाफ ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राघव चड्ढा समेत अन्य राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने पर पार्टी की राय रखी।
संजय सिंह ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों से कहा कि पंजाब की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। वह आगे बोले, इन लोगों ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है। आज मन बहुत व्यथित है, एक अच्छी सरकार वहां चल रही है और भगवंत मान वहां के लोगों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अशोक मित्तल को लेकर क्या बोले संजय सिंह
संजय सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा से लेकर हरभजन सिंह तक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस पार्टी ने इन लोगों को विधायक, सांसद आदि बनाया आज ये उसी को दगा दे रहे हैं।
संजय सिंह ने राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में पार्टी के उपनेता बनाए गए अशोक मित्तल को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा दो दिन पहले ही अशोक मित्तल पर ईडी ने छापा मारा था और अब आप देख रहे हैं आज क्या हुआ है। संजय ने कहा, इन सबकी टाइमिंग देखिए।
किन राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी
- राघव चड्ढा (पंजाब)
- संदीप पाठक (पंजाब)
- अशोक मित्तल (पंजाब)
- हरभजन सिंह (पंजाब)
- स्वाति मालीवाल (दिल्ली)
- राजेंद्र गुप्ता (पंजाब)
- विक्रमजीत साहनी (पंजाब)
यह भी पढ़ें- 'गलत पार्टी में सही आदमी था...', AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा, बोले- मैं अब जनता को चुन रहा हूं
यह भी पढ़ें- 'उनके गुनाहों में शामिल नहीं था, इसलिए दोस्ती के काबिल नहीं था'; प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा का छलका दर्द